×

Kanpur news: Alok Mishra हो सकते हैं कानपुर से गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी

Kanpur News: कानपुर लोकसभा गठबंधन सीट में सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के आलोक मिश्रा को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। देर रात तक जारी हो सकती है सूची।

Anup Pandey
Published on: 21 March 2024 3:41 PM GMT
आलोक मिश्रा।
X

आलोक मिश्रा। (Pic: Social Media)

Kanpur News: लोकसभा चुनाव पास आते ही गठबंधन सीटों का बटवारा हो चुका था। कानपुर लोकसभा गठबंधन सीट में सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के आलोक मिश्रा को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। कांग्रेस की सूची आज देर रात तक जारी हो सकती है। जिसमें आलोक मिश्रा का नाम हो सकता है।

ब्राह्मण प्रत्याशी उतार कर भाजपा के समीकरण ध्वस्त करने की तैयारी

गठबंधन में कांग्रेस से आलोक मिश्रा उम्मीदवार तय होने से भाजपा को करारा झटका लग सकता है। भाजपा ने ब्राह्मण वोटों के दम पर चुनाव जीतने की रणनीति बनाई है। भाजपा भी अंदर खेमे से ब्राह्मण प्रत्याशी उतारने में लगी है। क्योंकि अकबरपुर लोकसभा से ठाकुर प्रत्याशी उतारा गया है। वहीं बसपा ने ठाकुर प्रत्याशी के रुप में कुलदीप सिंह भदौरिया को मैदान में उतारा है। अब भाजपा जाति समीकरण को देख कर किस प्रत्याशी को मैदान में लाती है। वहीं सूत्रों के मुताबिक ब्राह्मण प्रत्याशी को ही भाजपा से टिकट मिल सकता है।

दो विधानसभा ब्राह्मण बाहुल्य

किदवई नगर विधानसभा में ब्राह्मण वोट करीब एक लाख के ऊपर है। वहीं गोविन्द नगर विधानसभा में डेढ़ लाख के ऊपर वोटर ब्राह्मण हैं जो जीत की दिशा तय करता है। वहीं इन दोनों विधानसभा में ब्राह्मणों का 80 प्रतिशत वोट भाजपा को पड़ता है। जिसको देख अभी तक ब्राह्मण प्रत्याशी ही उतारा गया है। अब देखना ये है कि भाजपा इन दोनों के नाम घोषित होने के बाद किस जाति के प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाती है।

आलोक मिश्रा की पत्नी लड़ चुकी हैं महापौर का चुनाव

कानपुर 2017 मेयर के चुनाव में कांग्रेस से आलोक मिश्रा की पत्नी वन्दना मिश्रा लड़ी थीं। जिनके सामने बीजेपी से प्रमिला पाण्डेय थीं। योगी मोदी लहर में वंदना मिश्रा लाखों वोट से हार गईं थी। सीट हारने के बाद भी कांग्रेस की राजनीति में आलोक मिश्रा सक्रिय थे। वहीं अजय कपूर के जानें के बाद से आलोक मिश्रा की दावेदारी मजबूत हो गई थी।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story