×

BJP कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल बोले- Rahul Gandhi और विपक्ष सनातन विरोधी

Kanpur News: राहुल गांधी का शक्ति पर किए गए विवादित बयान पर आज उनकी सद्बुद्धि के लिए भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कार्यालय पर 108 बार नाम जप कराया।

Anup Pandey
Published on: 19 March 2024 2:00 PM GMT
राहुल गांधी की सद्बुद्धि के लिए किया गया नाम जप।
X

राहुल गांधी की सद्बुद्धि के लिए किया गया नाम जप। (Pic: Newstrack)

Kanpur News: सनातन संस्कृति पर हमला करने के लिए इंडी गठबंधन के नेता अभ्यस्त हो चुके हैं। इसी क्रम को कांग्रेस के युवराज अब आगे बढ़ा रहे हैं। उक्त बात आज भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने भाजपा महिला मोर्चा द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय पर या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः का 108 बार जाप कर कल कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी जी द्वारा शक्ति पर दिए गए विवादित बोल पर आज उनकी सद्बुद्धि के लिए किया गया।

नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

कल जिस तरह राहुल गांधी ने हिंदू शक्ति से निपटने की बात एक जनसभा में की उससे प्रमाणित होता है की वह सनातन संस्कृति से कितना चीढ़ते हैं। अब इस हद पर उतर आए कि जिस देश में हिंदू धर्म में शक्ति का अर्थ मातृ शक्ति, नारी शक्ति है जबकि कांग्रेस और डीएमके का इंडी गठबंधन कह रहा कि वह इस शक्ति को ही नष्ट कर देंगे। महिला नेताओं ने शक्ति का जाप करने के उपरांत कहा की लगातार सनातन का अपमान करने पर इंडी गठबंधन के नेता उतारू हो गए हैं। इनकी अगुवाई कांग्रेस के युवराज कर रहे हैं। नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, राहुल गांधी होश में आओ, हिंदू शक्ति से मत टकराव आदि नारे भी महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने लगाए।

राहुल गांधी आदि शक्ति मां दुर्गा से लड़ रहे हैं

राहुल ने शक्ति (दुर्गा) को पराजित करने का बयान देकर यह साबित कर दिया कि राहुल और विपक्ष सनातन विरोधी ही नहीं बल्कि अब महिषासुर जैसे असुर दैत्य के समर्थक हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में देश की जनता महिषासुर मर्दन कर विपक्ष से देवी देवताओं के अपमान का बदला लेगी । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता,महामंत्री पूनम द्विवेदी,भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रीता शास्त्री, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री विजया तिवारी, ज्योति शुक्ला, पुष्पा तिवारी, दक्षिण जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, सरोज सिंह,मीरा भदोरिया, रंजीता पाठक, गुंजन शर्मा, वीना चौहान,अनिता दीक्षित,लवली सक्सेना,जयंती वर्मा,मोना शुक्ला, आशा तोमर, सुषमा अरोड़ा,मनीषा मिश्रा, ज्योत्सना निगम एवं भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सह मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी मौजूद रहे।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story