×

Kanpur News: भाभी के अंतिम संस्कार में गया देवर गंगा में डूबा, मौत

Kanpur News: चुन्नीगंज के सुरदर्शन नगर निवासी 55 वर्षीय सज्जन कुमार बाल्मीकि की लाटूश रोड निवासी भाभी माया देवी का रविवार को निधन हो गया था। शाम को अंतिम संस्कार के लिए परिवार और रिश्तेदार के साथ भैरव घाट गए थे।

Anup Pandey
Published on: 5 May 2024 3:03 PM GMT
Kanpur News
X

Symbolic Image (Pic:Social Media)

Kanpur News: जनपद के कोहना थाना क्षेत्र के भैरव घाट में भाभी की अंतिम संस्कार में आए देवर की गंगा में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। शोर होते ही मौजूद गोताखोरों ने ढूंढा लेकिन कुछ पता नहीं चला। पानी में बहाव होने के कारण शव सरसैया घाट के पास से परिजनों ने बरामद कर लिया। पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घाट से लेकर घर तक परिजनों में कोहराम मच गया।

चुन्नीगंज के सुरदर्शन नगर निवासी 55 वर्षीय सज्जन कुमार बाल्मीकि की लाटूश रोड निवासी भाभी माया देवी का रविवार को निधन हो गया था। शाम को अंतिम संस्कार के लिए परिवार और रिश्तेदार के साथ भैरव घाट गए थे। अंतिम संस्कार के बाद सभी लोग सीढ़ी उतरकर हाथ पैर धोने लगे। वहीं सज्जन हाथ-पैर धोने के लिए गंगा में उतरे और गहराई में चले गए। डूबता देख आस पास खड़े लोगों ने शोर मचाया। परिजन वहां घाट पर दौड़ते रहे लेकिन कुछ हो नहीं सका। शोर सुन गोताखोरों ने ढूंढा लेकिन गोताखोरों ने बताया कि अंदर से गंगा का बहाव तेज है, वह बह गए होंगे।

अन्य घाटों पर लगी पुलिस

पुलिस और जल पुलिस आसपास के घाटों पर पहुंची और गोताखोरों से तलाश कराई। काफ़ी मशक्कत के बाद उनका शव सरसैया घाट के पास बरामद हुआ। पुलिस ने कोहना थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। दो घरों में मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं इस घटना की जानकारी होते ही इलाके में भीड़ लग गई।

बीते माह में भी हो चुकी ऐसी घटनाएं

आपको बता दें, कि बीते माह फीलखाना इलाके में पड़ोसी महिला के अंतिम संस्कार में गया युवक भगवत दास घाट पर गंगा नहाते समय डूब गया था। लोगों ने शोर मचाया लेकिन तब तक युवक डूब चुका था। गोताखोरों की मदद से शव को गंगा से बाहर निकाला गया। जहां दूसरे परिवार में सूचना होते ही कोहराम मच गया था।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story