×

Kanpur News: दुबई एरोबिक्स में कानपुर की बेटी ने किया देश का नाम रोशन, जीता कांस्य पदक

Kanpur News:बेटी के योगदान से परिवार और इलाके में खुशी का माहौल है। सौम्या की माता-पिता और भाई ने इसपर अपनी खुशी जाहिर करते नहीं थक रहे हैं।

Anup Panday
Published on: 12 Jun 2023 10:09 AM GMT
Kanpur News: दुबई एरोबिक्स में कानपुर की बेटी ने किया देश का नाम रोशन, जीता कांस्य पदक
X
Kanpur News (photo: social media )

Kanpur News: एशियन एरोबिक्स प्रतियोगिता जून 2023 में कानपुर के दामोदर नगर की सौम्या ने कांस्य पदक जीता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में सौम्या की इस उपलब्धि से दुनिया में देश-प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। बेटी के योगदान से परिवार और इलाके में खुशी का माहौल है। सौम्या की माता-पिता और भाई ने इसपर अपनी खुशी जाहिर करते नहीं थक रहे हैं।

बेटी ने कर दिखाए सपने सच, माता-पिता ने की थी हौंसला अफजाई

दामोदर नगर के रहने वाले देवकांत ओझा अपनी पुत्री सौम्या की उपलब्धि को लेकर काफी खुश हैं। वो कहते हैं कि सौम्या बचपन से ही होनहार थी। वो बहुत छोटी थी, तभी से योग और एरोबिक्स करती थी। घर के पास पार्क में वो लोगों के साथ योग व प्राणायाम करती थी। धीरे-धीरे यही उसका जुनून बन गया। उसने खुद को एरोबिक्स के अनुसार ढाल लिया। एरोबिक्स में शरीर का लचीलापन और फुर्ती बहुत मायने रखती है। सौम्या ने वैसा ही खानपान और जी-तोड़ मेहनत करके अपनी प्रतिभा को निखारा। खुद के शरीर को इस खेल के अनुरूप फिट बनाया। इसका परिणाम भी सामने आने लगा। उसका स्कूल स्तर के कंपटीशंस में उनका बेहतरीन प्रदर्शन देखते हुए माता-पिता ने पुत्री के इस हुनर को आगे बढ़ाने की ठानी। उसे खुले आकाश की तरह प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने और हाथ आजमाने दिया गया। उसकी प्रतिभा रंग लाई और आज वह इस उपलब्धि तक पहुंच सकी। सौम्या की मां आरती देवी के मुताबिक सौम्या इससे पहले राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में मेडल हासिल कर चुकी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह उसकी पहली उपलब्धि है। अभिभावकों को उम्मीद है कि आगे चलकर सौम्या विश्व स्तर पर भारत का नाम और अधिक रोशन करेगी। सौम्या के कांस्य पदक जीतने की खुशी में उसके परिवार, दोस्त और रिश्तेदार एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटते नजर आए।

पारिवारिक भाई बोले- नाज है तुम पर!

देवकांत ओझा के साथ उनका भाई का परिवार रहता है। सौम्या के भाई मानस, आदित्य व शौर्य ने कहा कि बहन की सफलता पर मुझे नाज है। सौम्या ने यह बात साबित कर दी है कि लड़के ही नहीं लड़कियां हर क्षेत्र में आगे हैं और हर कार्य में सक्षम है।

अभी तक की सौम्या की सफलता के प्रमाण

सौम्या ने इससे पहले 2018 में कर्नाटक में हुई राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। फिर 2019 में उत्तर प्रदेश में हुई राष्ट्रीय योगा प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद 2021 में ऑनलाइन योगा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। वहीं 2021 में ऑनलाइन हुई राष्ट्रीय योगा प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता, 2021 से पहले 2020 में महाराष्ट्र में हुई राष्ट्रीय योगा प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। फिर 2023 में खेलो इंडिया बनारस में हुई प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया और 2023 गोवा में हुई राष्ट्रीय एरोबिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।

Anup Panday

Anup Panday

Next Story