×

Kanpur: मीनाक्षी लेखी ने प्रियंका गांधी और सुनीता केजरीवाल से ‘मंगलसूत्र’ पर पूछा सवाल

Kanpur: महिला सम्मलेन में विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने प्रियंका गांधी और सुनीता केजरीवाल मंगलसूत्र बयान बोला कि पहले यहीं बता दें कि इनके मंगलसूत्र ने कितनी जानें ली है।

Anup Pandey
Published on: 27 April 2024 10:26 AM GMT
kanpur news
X

कानपुर में महिला सम्मेलन में पत्रकार वार्ता करतीं मीनाक्षी लेखी (न्यूजट्रैक)

Kanpur News: साकेत नगर स्थित मन्दाकिनी होटल में आयोजित महिला सम्मलेन में विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी पहुंची। जहां कार्यक्रम की शुरुवात होते ही मीडिया की बातचीत में उन्होंने प्रियंका गांधी और सुनीता केजरीवाल मंगलसूत्र बयान बोला कि पहले यहीं बता दें कि इनके मंगलसूत्र ने कितनी जानें ली है। कार्यक्रम की शुरुवात वन्दे मातरम् गीत से हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी, मेयर प्रमिला पाण्डेय, महेश त्रिवेदी, नीलिमा कटियार, रीता शास्त्री मौजूद रहे।

2047 तक भारत होगा विकसित राष्ट्र

आज देश के प्रधानमंत्री मोदी की अगवाई में देश आगे बढ़ रहा है। 2047 तक जो मोदी की गारंटी है। उस आधार पर हम लोग हर योजना को हर घर तक पहुंचा सकें। आवास योजना, जनधन योजना, बीमा, अन्न योजना, किसान के खाते में 6000 रूपए, किसान यूरिया, हर घर नल योजना पहुंचाने का काम हो। वहीं आज हाईवे, वंदे भारत ट्रेन, मेडिकल अस्पताल, हवाई अड्डे जैसे काम हुए है। जो देश में 2014 के बाद इस सरकार में हुए है। 2014 के पहले चार लाख करोड़ के ऊपर बजट था।आज देश में 2014 के बाद 2024 तक बीस लाख करोड़ के ऊपर का बजट है। आज चोरी चकारी रुक गई है। वहीं टैक्स नियम में सुधार हो गए है। भ्रष्टाचार रुक गया है। ये हमारी सरकार भाजपा ने किया है।

मंगलसूत्र पर बोलीं मीनाक्षी लेखी

पीएम के मंगलसूत्र वाले बयान पर प्रियंका गांधी का जवाब आया है कि देश की आजादी में मेरी मां का मंगलसूत्र कुर्बान हुआ है। इस पर मुख्य अतिथि के रूप में विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री भारत सरकार मीनाक्षी लेखी ने कहा कि प्रियंका गांधी बता दें कि आपके मंगलसूत्र के क्या हाल है। वहीं बता दे कि आपके मंगलसूत्र ने कितने मंगलसूत्र किसानों की पत्नियों के उतरवाए है। यह भी बताइए। वहीं मीनाक्षी लेखी ने कहा कि जेल में बैठे केजरीवाल ने भ्रष्टाचार और दारू घोटाले से भी माता-बहनों के मंगलसूत्र उतरवाए है। उसका हिसाब प्रियंका गांधी और सुनीता केजरीवाल करें।

80 सीट को लेकर गठबन्धन पर बोला हमला

राहुल, प्रियंका और अखिलेश के यूपी से लड़ने पर बोलीं लड़ने का मतलब जीतना नहीं होता। हम बताएँगे कि चुनाव में कैसे जीता जाता है। अखिलेश कह रहे है कि भाजपा का पत्ता हाफ होगा। तो मीनाक्षी लेखी ने कहा कि अखिलेश सहित गठबंधन का पूरा सूपड़ा साफ होगा। अभी तक लड़ने की सोच नहीं पा रहे थे। ये गठबंधन पार्टी के नेता पहले खुद एक दूसरे पर आरोप लगाते थे। आज सारे चोर एक हो गए है। पहले लोगों के खाते नहीं होते थे। आज हर व्यक्ति का खाता खुला है। 400 पार की लड़ाई भाजपा अकेले लड़ रही है। और उसका एक फूल कानपुर का है। रमेश अवस्थी को भारी मतों से विजय बनाकर दिल्ली भेजें।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story