×

Kanpur News: विवेकानंद और महर्षि ने जापान से अमेरिका तक फहराई सनातन संस्कृति ध्वजा पताका- सांसद पचौरी

Kanpur News: केंद्र सरकार और जिम्सी के सहयोग से जिगना स्मारक कालेज में पीएम मोदी के नासिक संबोधन का हुआ सजीव प्रसारण

Network
Newstrack Network
Published on: 12 Jan 2024 5:42 PM GMT
Kanpur News
X

Kanpur News

Kanpur News: कानपुर। एक नरेंद्र स्वामी विवेकानंद ने भारतीय आध्यात्म, सनातन धर्म व संस्कृति से देश-विदेश और यूरोप को परिचित कराया तो वहीं दूसरे नरेंद्र नरेंद्र मोदी भारत को विश्व गुरु बनाकर नए भारत का निर्माण कर रहे हैं। यह उद्गार कानपुर के सांसद सत्यदेव पचौरी ने शुक्रवार को भारत सरकार की ओर से केंद्रीय युवा मामले मंत्रालय-नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में यशोदा नगर स्थित जिगना स्मारक महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह में व्यक्त किए। शासकीय नेहरू युवा केंद्र, जागरण इंस्टिट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड मॉस कम्युनिकेशन कानपुर और महर्षि संस्थान के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित सम्भ्रान्त नागरिकों और छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित 27 में राष्ट्रीय युवा महोत्सव के उद्घाटन के सजीव प्रसारण को अपने सांसद पचौरी के साथ देखा व सुना।

इस अवसर पर सांसद पचौरी ने कहा कि विवेकानंद जयंती पर शहर के इस सुदूर क्षेत्र में इस कार्यक्रम में आकर उन्हें बहुत खुशी हुई है।

स्वामी विवेकानंद के बाद अगर संयोग से भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म की ध्वजा विश्व भर में फहराने वाले दो महापुरुषों की आज जयंती है। स्वामी विवेकानंद के बाद किसी व्यक्ति ने अमेरिका यूरोप समेत पूरे विश्व में सनातन धर्म के झंडे को फहराया तो वह महर्षि महेश योगी थे और ऐसे महर्षि के गुरुदेव ज्योर्तिमठ शंकराचार्य ब्रह्मलीन स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती के निज परिवार जनों के इस विद्यालय परिसर में आकर मुझे जो सुख और गौरव की अनुभूति हुई है वह कहीं भी और संभव नहीं थी। इस अवसर पर शंकराचार्य जी के परिजन और वीआरसी केंद्र सरकार के पूर्व निदेशक डॉक्टर आर.आर. मिश्रा कार्यक्रम में सहयोगी जागरण इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन के डायरेक्टर डॉक्टर उपेंद्र, एसोसिएट प्रोफेसर रामकृष्ण बाजपेई, सनी सिंह, अखिलेश मिश्रा, कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ विजयलक्ष्मी मिश्रा, डॉक्टर चंद्रकेश मिश्र, डा. राखी बाजपेई, चंद्रकांत पांडे और केंद्रीय विद्यालय माती के पूर्व प्राचार्य आरपी त्रिपाठी ने स्वामी विवेकानंद और महर्षि जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। सांसद पचौरी ने इस अवसर पर आरपी त्रिपाठी का सम्मान भी किया। अंत में नेहरू युवा केंद्र के कानपुर नगर के उपनिदेशक डॉक्टर अजय कुमार गुप्त ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

दोनों नरेंद्र के रामराज्य का सपना 22 को होगा साकार-सांसद पचौरी

सांसद सत्य देव पचौरी ने विवेकानंद व महर्षि जयंती पर कहा कि एक नरेंद्र विवेकानंद बने जिसने विश्व को भारत के आध्यात्मिक सनातन धर्म व संस्कृति से परिचित कराया। वह भारत की पुरातन संस्कृति और नए भारत के सेतु थे। जो भाव स्वामी विवेकानंद के मन में था वही भाव नरेंद्र मोदी जी के मन में देश के लिए है और इस भाव के साथ वह भारतीय संस्कृति सनातन धर्म को पूरे विश्व में पहुंच कर देश को विश्व गुरु बनाने के मार्ग पर आगे बढ़ रहे हैं अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है और इसी के साथ देश में राम राज्य को देश में लाने की दिशा में नरेंद्र मोदी जी आगे बढ़ रहे हैं।

Admin 2

Admin 2

Next Story