×

Kanpur News: दो जगह छज्जे से गिरने पर दो की मौत, एक दुकानदार तो दूसरा मजदूर

Kanpur News: शहर के कई क्षेत्रों में जर्जर मकान है, जहां कम किराए पर लोग रहने को मजबूर है।

Anup Pandey
Published on: 17 May 2024 6:38 AM GMT (Updated on: 17 May 2024 6:42 AM GMT)
Kanpur News
X

दो जगह छज्जे से गिरने पर दो की मौत  (फोटो: सोशल मीडिया )

Kanpur News: हरवंश मोहाल थाना क्षेत्र में देर रात एक दुकानदार और गोविन्द नगर थाना क्षेत्र में एक मजदूर के छज्जे से गिरने पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घरों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

छत से गिरकर व्यापारी की मौत

हरबंसमोहाल दानाखोरी निवासी 46 वर्षीय राजा गुप्ता देर रात खाना खाकर छत पर टहल रहे थे। इसी बीच पैर फिसलने से वह तीसरी मंजिल से नीचे जा गिरे। गंभीर हालत में परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। राजा गुप्ता जनरलगंज में कपड़े का काम करते थे। परिवार में पत्नी और एक बेटी एक बेटा हैं। पुलिस ने फॉरेसिक टीम संग पहुंचकर पड़ताल कर विधिक करवाई कि जा रही है।


दूसरी मंजिल से गिरा मजदूर,मौत

गोविन्द नगर थाना क्षेत्र के गुजैनी आई ब्लॉक में दूसरी मंजिल पर काम कर रहा मजदूर छज्जा तोड़ते वक्त छज्जा भरभरा गया। और मजदूर नीचे जा गिरा। स्थानीय निवासी और मकान मालिक अस्पताल ले गए।जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुधांशु गुप्ता के मकान में निर्माण कार्य चल रहा है।ठेकेदार सूरज मजदूर लेकर मंडी से आया था। दूसरे माले में छज्जा तोड़ते वक्त वह नीचे गिर गया। जिसका नाम विनोद कुमार है।

शहर में हैं जर्जर मकान

शहर के कई क्षेत्रों में जर्जर मकान है। जहां विवादों के बीच कई परिवार रह रहे है। कम किराए पर रहने को मजबूर है। तो वहीं कई लोग इन जैसे जर्जर मकानों के गिरने से अपनी जान गंवा चुके है। प्रशासन भी इनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं करता है। बीच शहर में कई बिल्डिंग पुरानी बनी हुई है जिसकी दीवारें गिरने को है। तो वहीं ऐसी बिल्डिंगों पर विज्ञापन की होर्डिंग लगी हुई है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story