×

Kanpur News: पुलिस की गांजा तस्करों से मुठभेड़, महिला तस्कर गिरफ्तार

Kanpur News: घेरा बंदी होते देख गांजा तस्कर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गांजा तस्कर के पैर में गोली लग गई।

Anup Pandey
Published on: 15 April 2024 4:59 PM GMT
मुठभेड़ में गिरी बाइक।
X

मुठभेड़ में गिरी बाइक। (Pic: Newstrack)

Kanpur News: कानपुर जिले के रेल बाजार थाना अंतर्गत सीओडी पुल के पास पुलिस को सूचना मिली कि एक तस्कर महिला साथी के साथ गांजा सप्लाई को लेकर आज बाजार में साथी बनाने आए है। जिसकी सूचना पुलिस को मुखबिर द्वारा मिली। जिस पर रेल बाजार पुलिस मय फोर्स के साथ सीओडी पुल के पास घेरा बंदी कर दी। घेरा बंदी होते देख गांजा तस्कर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।पुलिस की जवाबी फायरिंग में गांजा तस्कर के पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया और गांजा तस्कर के साथ आई महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। घायल गांजा तस्कर को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

सीओडी पुल पुलिस व गांजा तस्करों के बीच मुठभेड़

पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि पांच अप्रैल को मुखबिर से रेल बाजार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक गांजे की बड़ी खेप बस द्वारा ले जाई जा रही हैं। इस गांजा खेप को ले जाने में दो गांजा तस्कर युवकों के साथ एक महिला भी है। जहां पुलिस ने पुल के पास फोर्स लगा दी। पुलिस को दूरी से देख दोनों गांजा तस्कर महिला के साथ माल छोड़ फरार हो गए। वहीं बस को रुकता देख पुलिस पहुंची तो तीनों भाग चुके थे। लेकिन गांजा तस्कर अपना मोबाइल फोन भागने में गिरा गए। जहां पुलिस ने मोबाइल फोन बरामद कर लिया और गांजा की खेप बस से बरामद की। जिसकी कीमत बाजार में सात से आठ लाख बताई जा रही है। मतुमन मियां उर्फ राजू मिस्त्री पुत्र इशमोहम्मद निवासी ग्राम रुपहिटाड थाना भिटहा जनपद पश्चिमी चंपारण उम्र करीब 22 साल मुठभेड़ में घायल हुआ है। उषा यादव पत्नी योगेंद्र यादव ग्राम डीही थाना भिटहां जिला पश्चिमी चंपारण बिहार उम्र 32 को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

भागने के बाद मोबाइल के आधार पर लगाई टीम

मोबाइल बरामद होने के बाद पुलिस टीमें लगा दी गई थी और गांजा तस्कर के ऊपर ईनाम भी घोषित कर दिया गया था। जिसको लेकर पुलिस टीम दिल्ली से लेकर अन्य राज्यों में तलाश कर रही थी। जहां आज फिर इनका सेकेंड मोमेंट कानपुर मिला। जहां आज बाजार में गांजा के ग्राहक और एजेंट से मिलने को बाइक से गांजा तस्कर एक महिला साथी के साथ आया था। सूचना होते ही रेल बाजार पुलिस ने फोर्स के साथ सीओडी पुल के पास घेरा बंदी कर ली। पुलिस को देख गांजा तस्कर निकमन उर्फ राजू ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस पार्टी ने जवाबी में फायर किया। जहां गांजा तस्कर राजू के पैर में गोली लग गई। वहीं महिला साथी अपने को बचाने में छुप गई। गांजा तस्कर को घायल देख पुलिस ने हिरासत में लिया। भाग रही महिला साथी को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि थानाक्षेत्र रेलबाजार में गांजा तस्कर पर 25000 रुपये के इनामिया अभियुक्त के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में एक अभियुक्त को उसकी एक महिला साथी के साथ गिरफ्तार किया गया है।

कुछ दिन पहले पकड़े गए हैं गांजा तस्करों के साथी

बीते दिनों रेल बाजार पुलिस ने एक महिला के साथ गांजा तस्कर को मादक पदार्थ के साथ पकड़ा था। जिसमें यह लोग सवारी बन बस के द्वारा सूट केस अटैची से माल ले जा रहे थे। जहां मुखबिर की सूचना पर रेल बाजार पुलिस ने पुल के पास चेकिंग अभियान में बस को रोक गांजा तस्कर और साथी महिला को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था।

घायल तस्कर के पास से पिस्टल और बाइक बरामद

पुलिस ने बताया एक बाइक जो बिना नंबर प्लेट और एक तमंचा बरामद हुआ है। ये सब बिहार के रहने वाले है। इनका बड़ा गैंग है। जो कानपुर में माल सप्लाई कर रहा है। यह सब उड़ीसा से माल लेते है। इस गांजा तस्कर के ऊपर अपहरण का मुकदमा भी है। रेल बाजार टीम द्वारा इसमें सफलता मिली है। अभी इनसे और भी पूछताछ की जायेगी। जहां पुलिस मादक पदार्थों को बेचने वालों पर चेकिंग अभियान के तहत रोक लगा रहें है। और गांजा तस्करों को पकड़ रहे है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story