×

Kanpur: विहिप प्रांत समीक्षा बैठक संपन्न, 5 फरवरी से 10 मार्च तक चलेगा धर्म रक्षा निधि संकलन का अभियान

Kanpur News: धर्म को लेकर विश्व हिन्दू परिषद आए दिन बैठक करती है। लोगों को सनातन से जोड़ने का काम करती है। वहीं, अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता सेवा भाव में लगे थे।

Anup Pandey
Published on: 27 Jan 2024 1:49 PM GMT
Kanpur News, vhp meeting
X

विहिप प्रांत समीक्षा बैठक (Social Media)

Kanpur News: कानपुर नगर में विश्व हिन्दू परिषद की प्रांतीय समीक्षा बैठक हुई। यह बैठक गोविंद नगर स्थित एक कॉलेज में संपन्न हुई। मीटिंग में धर्म रक्षा निधि संकलन के अभियान पर चर्चा हुई।

गोविन्द नगर स्थित कॉलेज कालेज में हुई बैठक

विहिप प्रांत कार्यालय "दुर्गा भवन", श्रीमुनि हिन्दू इण्टर कॉलेज गोविंद नगर में संपन्न हुई। विहिप प्रांत अध्यक्ष राजीव महाना, प्रांत कार्याध्यक्ष डाॅ उमेश पालीवाल, प्रांत मंत्री राजू पोरवाल, प्रांत संगठन मंत्री परमेश्वर ने श्री राम जानकी दरबार का पूजन-अर्चन कर बैठक का श्रीगणेश किया।

10 मार्च तक चलेगा अभियान

प्रांत मंत्री राजू पोरवाल ने प्रांत के सभी 21 जिलों से आए हुए पदाधिकारियों से पिछले कार्यक्रमों का वृत्त लिया। जिसमें रामायण परीक्षा समेत पीछे किए गए कार्यों की समीक्षा हुई। विहिप प्रान्त संगठन मंत्री परमेश्वर जी ने बताया कि, आगामी 5 फरवरी से 10 मार्च तक धर्म रक्षा निधि संकलन का अभियान चलेगा। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को कार्यकर्ता प्रभु श्रीरामलला के दर्शन कर संकल्पसिद्धि होने की कृतज्ञता ज्ञापित करेंगे, साथ ही आगामी लक्ष्यों का संकल्प लेकर आएंगे।

बता दें, धर्म को लेकर विश्व हिन्दू परिषद आए दिन बैठक करती है। लोगों को सनातन से जोड़ने का काम करती है। वहीं, अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता सेवा भाव में लगे थे। वहीं, कानपुर में भी शोभायात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया था। अब वहीं धर्म रक्षा निधि संकलन अभियान शुरू किया है।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में प्रांत उपाध्यक्ष वीरेंद्र पाण्डेय जी तथा बालिस्टर जी, प्रांत सह मंत्री अभिनव दीक्षित जी, संगीता पाल जी, प्रांत संस्कार प्रमुख विवेक द्विवेदी जी, प्रांत कार्यालय प्रमुख विनोद तोमर जी, राजेंद्र शर्मा जी, राम गोपाल जी, अर्चना दीदी, आशीष गुप्ता जी, ओमेंद्र अवस्थी जी, पवन सिंह जी, डा शिव स्वरूप विश्वकर्मा जी, अमरनाथ जी, विभाग संगठन मंत्री पीयूष जी, विभाग कार्याध्यक्ष सुबोध कटियार जी समेत सभी जिलों से आए कार्यकर्ता भगिनी बन्धु उपस्थित रहे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story