×

Kasganj News: भाजपा सांसद राजवीर सिंह राजू ने किया नामांकन

Kasganj News: भाजपा प्रत्याशी सांसद राजवीर सिंह राजू ने एटा लोकसभा से तीसरी बार नामांकन किया है। वह भाजपा के दिग्गज नेता रहे पूर्व सीएम स्वर्गीय बाबू कल्याण सिंह के पुत्र है।

Ajay Chauhan
Published on: 15 April 2024 5:13 PM GMT (Updated on: 15 April 2024 5:17 PM GMT)
Kasganj News
X

 Kasganj News (Pic:Newstrack)

Kasganj News: जनपद कासगंज में लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के नामांकन की प्रक्रिया कलेक्ट्रेट में शुरू हो गई है। आज भाजपा प्रत्याशी सांसद राजवीर सिंह राजू ने एटा लोकसभा से तीसरी बार नामांकन किया है। राजवीर सिंह राजू देश मे भाजपा के दिग्गज नेता रहे पूर्व सी एम और पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय बाबू कल्याण सिंह के पुत्र है। राजनीति उनको विरासत में मिली है। एटा लोकसभा क्षेत्र से पूर्व में स्वर्गीय कल्याण सिंह भी सांसद रह चुके हैं। बुलंद शहर से लेकर उन्नाव तक लोधी वोट हर लोकसभा सीट पर हर जीत तय करने मे अहम भूमिका निभाता रहा है।

पार्टी पार करेगी 400 सीट का लक्ष्य - संदीप सिंह

प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी का तिलिस्म तोड़ने के लिए भाजपा को लोध वोट की सख्त आवश्यकता है। यही कारण है कि स्वर्गीय कल्याण सिंह के परिवार का महत्व बढ़ाता जा रहा है। राजवीर सिंह राजू के नामांकन में उनके मंत्री पुत्र संदीप सिंह ने मीडिया को बताया कि मोदी जी की गारंटी और योगीजी के सुशासन से प्रदेश के विकास को देखकर जनता के बीच में जो सरकार और पार्टी की छवि बनी है उसको देखकर लगता है कि अबकी बार 400 पार का लक्ष्य पार्टी हासिल करेगी और एटा लोकसभा में उनके पिता को पांच लाख से अधिक मतों से जीत होगा।

एटा लोकसभा की जीत का अंतर देश के 10 बड़े अंतर से जीत के रिकार्ड में शामिल होगा। कासगंज जनपद में आज उत्तर उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने एटा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा से सांसद प्रत्याशी राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया के समर्थन में सूर्य स्थित पर्यटक स्थल पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि यह एटा लोकसभा क्षेत्र राजवीर सिंह राजू जो भाजपा प्रत्याशी हैं वह तीसरी बार हैट्रिक लगाने को तैयार है। देश में भाजपा की लहर है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story