×

Ghazipur News: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने समाजवादी नेता रामनाथ के प्रतिमा का किया अनावरण

Ghazipur News: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गृह जनपद के दो दिवसीय दौरे के दौरान शनिवार को राजनीति के पुरोधा कहे जाने वाले जानेमाने समाजवादी नेता स्व पुर्व प्रमुख रामनाथ यादव के प्रतिमा का अनावरण किया।

Rajnish Mishra
Published on: 9 Sep 2023 12:17 PM GMT
Lieutenant Governor Manoj Sinha unveiled the statue of socialist leader Ramnath
X

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने समाजवादी नेता रामनाथ के प्रतिमा का किया अनावरण: Photo-Newstrack

Ghazipur News: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गृह जनपद के दो दिवसीय दौरे के दौरान शनिवार को गाजीपुर जनपद बाराचवर ब्लाक के सहजतपुर में अमरनाथ इंटर कॉलेज में राजनीति के पुरोधा कहे जाने वाले जानेमाने समाजवादी नेता स्व पुर्व प्रमुख रामनाथ यादव के प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम स्थल पर एक सभा का भी आयोजन किया गया था।

राजनीति बन गया व्यपार- मनोज सिन्हा

सभा को संबोधित करते हुए मनोज सिन्हा ने कहा की आज भारत मे जी20 होना गर्व की बात है। मनोज सिन्हा अपने शिक्षक के प्रतिमा अनावरण पर कहा की स्व रामनाथ यादव पर राजनीति नहीं होना चाहिए। पूर्व प्रमुख रामनाथ एक भले इंसान थे वो सबके बारे में सोचते थे। उन्होंने कहा की आज कोई भी राजनीति नहीं करती बल्कि राजनिति के आड़ में व्यपार करता है। उन्होंने कहा की ऐसे नेताओं को जनता मुंहतोड़ जबाब देगी। उन्होंने कहा की छोटी छोटी बातों पर लड़ने से भारत आगे नहीं बढ़ पायेगा। हम सभी को मिलकर भारत को आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा की भारत आज विश्व में चौथा अर्थव्यवस्था वाला देश है। हमारा देश जल्द ही तीसरे नम्बर का अर्थव्यवस्था वाला देश बनेगा। उन्होंने कहा की आज विदेशों में भारत के पासपोर्ट का महत्व बढ़ गया है। उन्होंने कहा की जम्मू कश्मीर को आप लोगों के सपनों का जम्मू कश्मीर बनाकर आउंगा।

राजनीति के कारण अनावरण मे लगा पांच साल का समय

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व प्रमुख कौशल सिंह ने कहा की एक सच्चा समाजवादी व राजनीति में अपना महत्व रखने वाले पूर्व प्रमुख स्व रामनाथ यादव के प्रतिमा का अनावरण करने में पांच साल का समय लग गया। इसका कारण सिर्फ राजनीति द्वेष है। कौशल सिंह ने कहा की आज जो अनावरण हो रहा है। उसमें ना कोई जाति है ना कोई धर्म। वहीं समाजवादी अमरनाथ यादव ने बातों बातों में सपा पर निशाना साधते हुए कहा की राजनीति के प्रदुषण से सभी ग्रसित है आज मेरी आत्मा तृप्त हो गई। उनका निशाना सीधे अखिलेश यादव व काशीनाथ यादव के तरफ था।

एक फुल चरणों में अर्पित करे

राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा महामहिम मनोज सिन्हा एक ऐसे व्यक्ति है जिनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि जो लोग प्रतिमा अनावरण में बाधक बने थे मैं उन लोगों से आग्रह करता हूं, कि गुरु जी रामनाथ प्रमुख के चरणों में एक फुल अवश्य अर्पित करें। उन्होंने कहा कि हमें पता है कि वो लोग इस जगह पर मौजूद नहीं होगें। उनका इशारा समाजवादी नेताओं की तरफ था। क्योकि रामनाथ यादव एक समाजवादी नेता थे जिनका सीधे मुलायम सिंह से बात होती थी।

समय देने के बाद भी नहीं आये अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव बीते साल जब समाजवादी नेता पूर्व मंत्री स्व. कैलाश यादव के प्रतिमा अनावरण के दौरान रामनाथ यादव के प्रतिमा का अनावरण करने वाले थे। लेकिन कुछ समाजवादी नेताओं के चलते रामनाथ यादव के प्रतिमा का अनावरण नहीं किया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story