×

UP News: पर्यटकों का फेवरेट डेस्टिनेशन बना यूपी, नौ माह में 32 करोड़ टूरिस्टों ने की सैर

UP News: केंद्र और प्रदेश की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं में उत्तर प्रदेष प्रथम पायदान पर रहा। वहीं पर्यटन क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 5 Jan 2024 11:27 AM GMT
up-news
X

नौ माह में 32 करोड़ टूरिस्टों ने की यूपी की सैर (सोषल मीडिया)

UP News: उत्तर प्रदेश दिन प्रतिदिन सफलता की नई ऊंचाईयों को हासिल कर रहा है। अर्थव्यवस्था हो, कानून व्यवस्था हो या फिर राज्य में पर्यटकों की संख्या में इजाफा करना हो। हर क्षेत्र में यूपी नित नये रिकॉर्ड बना रहा है। केंद्र और प्रदेश की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं में उत्तर प्रदेश प्रथम पायदान पर रहा। वहीं पर्यटन क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। साल 2022 में उत्तर प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की संख्या जहां 31.85 करोड़ थी। वहीं, 2023 के शुरुआती नौ महीने में ही यह आंकड़ा 32 करोड़ के पार पहुंच गया।

प्रदेश में सर्वाधिक पर्यटकों ने काशी का भ्रमण किया। विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई है। जबकि प्रयागराज और अयोध्या आने वाले सैलानियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है और यहां भी पर्यटकों की संख्या करोड़ों में रही। उत्तर प्रदेश आने वाले पर्यटकों की सबसे अधिक संख्या जनवरी और जुलाई माह में दर्ज की गई है। इस बीच यह आंकड़ा 5.56 से 5.80 करोड़ के बीच रहा।

काशी पहुंचे 8.42 करोड़ सैलानी

साल 2023 कई मायने में उत्तर प्रदेश के लिए नये कीर्तिमान स्थापित करने वाला साल रहा। साल 2023 में जनवरी से सितम्बर माह तक उत्तर प्रदेश आने वाले देसी सैलानियों की संख्या 31 करोड़, 91लाख, 95 हजार,206 रही। वहीं, 9 लाख, 54 हजार, 866 विदेशी पर्यटक भी यूपी पहुंचे। इनमें भी सर्वाधिक संख्या वाराणसी पहुंचने वाले पर्यटकों की रही। जनवरी से सितम्बर तक वाराणसी कुल 8 करोड़, 42 लाख, 04हजार, 814 पर्यटक वाराणसी पहुंचे। इनमें देसी पर्यटकों की संख्या 8 करोड़, 40 लाख, 71 हजार, 726 जबकि विदेश पर्यटकों की संख्या एक लाख, 33हजार, 88 रही।

प्रयागराज और अयोध्या की सर्वाधिक पर्यटकों ने की सैर

काशी के बाद सैलानियों की दूसरी सबसे पसंदीदा जगहा प्रयागराज रहा। यहां साल 2023 में जनवरी से सितम्बर तक कुल 4 करोड़, 49लाख, 95हजार, 996 पर्यटक पहुंचे। इनमें देसी पर्यटकों की संख्या जहां 4 करोड़,49लाख,93हजार,289 रही तो वहीं 2,707 विदेशी पर्यटकों ने प्रयागराज का भ्रमण किया।

इसी तरह तीसरे नम्बर पर अयोध्या जनपद रहा। जनवरी से सितम्बर 2023 तक अयोध्या में कुल 2 करोड़,03 लाख,64 हजार, 347 पर्यटक पहुंचे। इनमें देसी पर्यटकों की संख्या 2करोड़,03 लाख,62 हजार,713 रही, जबकि विदेशी पर्यटकों की संख्या एक हजार, 634 दर्ज की गई।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story