×

'BJP का यादव महाकुंभ पुरानी ट्रिक, हमारा वजीर तैयार', अखिलेश यादव ने MP CM को बताया 'प्यारे मोहन'

Akhilesh Yadav News: सपा सुप्रीमो ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र 'टेनी' को टिकट देने पर कहा, 'जनता को समझना चाहिए कि बीजेपी कैसी सरकार है?'

aman
Written By aman
Published on: 4 March 2024 11:08 AM GMT (Updated on: 4 March 2024 12:07 PM GMT)
akhilesh yadav slams bjp, samajwadi party vs bjp
X

अखिलेश यादव (Photo: आशुतोष त्रिपाठी)

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में यादव वोट बैंक को अपने पाले में लाने की कवायद तेज है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) लंबे समय से यादव वोट बैंक पर नजर बनाए हुए है, वहीं समाजवादी पार्टी को अपने परंपरागत वोट बैंक को रोके रखने की कोशिशों में जुटी है।

यूपी में यादव वोट बैंक (Yadav Vote Bank in UP) को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए बीजेपी ने राजधानी लखनऊ में यादव महाकुंभ का आयोजन किया। इसी पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा, 'बीजेपी बहुत होशियार पार्टी है। वह इस तरह के तरीके अपनाते रहती है। लेकिन, उनकी ये 'ट्रिक' बहुत पुरानी है। इसके लिए हमारा वजीर तैयार है। सपा अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर भी तंज कसा। बोले, वो तो प्यारे मोहन हैं'।

CM मोहन बोले- 'यादव समाज का कोई ठेकेदार नहीं'

दरअसल, बीजेपी ने लखनऊ में यादव महाकुंभ (Yadav Mahakumbh, Lucknow) का आयोजन किया था। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने संबोधन के दौरान अखिलेश यादव पर कटाक्ष किया था। मोहन यादव ने कहा था, 'यादव समाज का कोई ठेकेदार नहीं है। समाज की अपनी पहचान है। मुझे मुख्यमंत्री बनाए जाने से कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। अगर दर्द होता है तो होता रहे। यादव समाज जब भी उत्तर प्रदेश बुलाएगा, वो आते रहेंगे।' सोमवार (04 मार्च) को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने इसी का जवाब दिया।


'किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ, वो आंदोलन..'

लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए अखिलेश बोले, 'जिन उद्योगपतियों का कर्ज माफ हुआ है, कहीं उन्होंने ही तो बीजेपी का इलेक्टोरल बांड (Electoral Bond) नहीं खरीदा है। उन्होंने कहा, देश में किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। आंदोलन को उतारू हैं।'

शिवकुमार बेरिया और रुश्दी मियां की 'घर वापसी'

अखिलेश यादव की मौजूदगी में पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया और रुदौली के पूर्व विधायक रुश्दी मियां बहुजन समाज पार्टी छोड़कर सपा में शामिल हुए। उनके साथ कई अन्य नेताओं ने भी सपा का दामन थामा। याद दिला दें 2022 यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट कटने पर बेरिया बसपा में शामिल हुए थे। टिकट नहीं मिलने पर गए पार्टी छोड़ चले गए थे। अब दोनों ने फिर वापसी की है। समाजवादी पार्टी में भाजपा और बसपा के 100 से अधिक नेताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।


'बीजेपी रहेगी तो आरक्षण भी खत्म हो जाएगा'

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी (Ajay Mishra Teni) को टिकट दिए जाने पर कहा, 'जनता को समझना चाहिए कि बीजेपी कैसी सरकार है? सब हारने वाले चेहरों को टिकट दिया गया है। अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि, हम समाजवादी के लोग अपना परिवार बढ़ा रहे हैं। चुनाव PDA ही तय करेगा। उन्होंने कहा, यूपी में 80 यूपी और बिहार में 40। बीजेपी रहेगी तो आरक्षण भी खत्म हो जाएगा। नौकरी भी खत्म हो जाएगी। इसलिए बीजेपी के लोग पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं'।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story