×

कल खबर कुछ और थी...इशारों में RLD-BJP के गठबंधन पर बोले अखिलेश, खुशी है किसान नेता को मिला भारत रत्न

Akhilesh Yadav: यूपी विधानसभा में चल रहे बजट सत्र में शुक्रवार को शामिल होते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं सदन नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर अपनी प्रशंसा जाहिर की।

Viren Singh
Published on: 9 Feb 2024 1:16 PM GMT (Updated on: 9 Feb 2024 1:34 PM GMT)
Akhilesh Yadav
X

Akhilesh Yadav (सोशल मीडिया) 

Akhilesh Yadav: किसानों के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने के नाम की घोषणा पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपनी खुशी तो जाहिर की, साथ ही इशारों इशारों पर भाजपा और आरएलडी की बढ़ रही नजदीकियों को लेकर बड़ा कटाक्ष भी किया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कल खबर कुछ और थी, लेकिन आज एक दम अलग और अच्छी खबर मिली है...इससे बेहतर क्या हो सकता है? मुझे खुशी है कि एक किसान नेता को भारत रत्न मिला है, जिसकी मांग सबसे पहले समाजवादियों ने उठाई थी। वहीं, इशारों में आरएलडी के प्रमुख जयंत चौधरी ने भी भाजपा के साथ अपनी बढ़ रही नजदीकियों पर शुभ संकेत दिए।

भारत रत्न पर सदन में अखिलेश ने कही ये बात

यूपी विधानसभा में चल रहे बजट सत्र में शुक्रवार को शामिल होते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं सदन नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर अपनी प्रशंसा जाहिर की। उन्होंने सदन में कहा कि मैं सदन के माध्यम से भाजपा को और सभी किसानों को बधाई देना चाहता हूं। कल खबर कुछ और थी। आज हमें मिली इतनी अच्छी खबर मिली, इससे बेहतर क्या हो सकता है? उन्होंने आगे कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने इसी विधानसभा के सामने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह प्रतिमा लगवाई थी। हमें खुशी है कि एक किसान नेता को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है।

भाजपा का लक्ष्य हुआ और आसान

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर भाजपा ने अबकी बार 400 सीटें पर मिशन को और सरल कर दिया है। यूपी में अधिक से अधिक लोकसभा सीटों को जीतने के लक्ष्य को भी भेद चुकी है। अगर जयंत की पार्टी आरएलडी के साथ गठबंधन करती है तो एनडीए यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा ही, इसके अलावा पश्चिमी यूपी की सभी सीटों को अपने पाले में कर सकता है। इस भारत रत्न के साथ भाजपा ने किसानों को भी साधने का काम किया है और हो सकता है कि आंदोलनरत किसान भी भाजपा के पक्ष में आ जाएं। वहीं, रालोद के प्रमुख ने भी इस बात के संकेत दिए हैं कि लोकसभा चुनाव वह भाजपा के पाल में आकर इंडिया गठबंधन और सपा को हारने का काम करेंगे, जो कल तक भाजपा के सफाए की बात कर रहे थे।

गठबंधन पर बोले जयंत, किस मूंह के करूं इनकार

क्या भाजपा-एनडीए के साथ आरएलडी जाएगी इस पर जयंत चौधरी ने कहा कि कोई कसर रहती है? आज मैं किस मुंह से इनकार करूं आपके सवालों को। आगे उन्होंने कहा कि सीटों या वोटों के बारे में बात करने से यह दिन कम महत्वपूर्ण हो जाएगा, जब मैं बधाई दे रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के यह निर्णय ने साबित कर दिया है, वह राष्ट्र के चरित्र और उसकी मूल भावनाओं को समझते हैं।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें आज तक जो नहीं कर सकीं, उसे पीएम मोदी के विजन ने पूरा कर दिया है। मैं उन लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए एक बार फिर पीएम मोदी सरकार का आभार व्यक्त करना चाहता हूं जो मुख्यधारा का हिस्सा नहीं हैं।

सब अखबारों में छप रहा

जब अखिलेश से आरएलडी और भाजपा की नजदीकियों पर सवाल मीडिया ने पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इधर बात नहीं हुई है, जो बातें होनी हैं वे सब अखबारों में छप रही है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा पर सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा कि बहुत बधाई और चौधरी चरण सिंह के लिए भारत रत्न की मांग समाजवादी पार्टी ने थी। हालांकि जितने भी लोगों को भारत रत्न मिला है। मैं उनको बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

आरएलडी ने की 6 सीटों की मांग

सूत्रों कहते हैं कि भाजपा और आरएलडी के बीच सीटों की वार्ता पर अंतिम दौर में है। आरएलडी लोकसभा में 6 सीटों की मांग की है, इसमें कैराना, बागपत, मुथरा, अमरोहा, मुजफ्फरनगर और मेरठ की सीट शामिल, जबकि भाजपा चार सीटें देना चाहती है। इन चार सीटों में आरएलडी की सबसे प्रमुख सीट मुजफ्फरनगर शामिल है। इसी सीट को लेकर सपा और आरएलडी के बीच लोकसभा सीटों के बंटावारे के बाद भी दोनों दलों में दरारें पड़ गई हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story