×

Chandrayaan-3 Moon Landing: चांद पर भारत, लखनऊ में जश्न, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक हुए उत्साह में शामिल, देखें वीडियो

Chandrayaan-3 Moon Landing: चंद्रयान-3 के चांद पर सफल लैंडिंग पर लखनऊ ऐशबाग ईदगाह समेत कई जगहों पर इस ऐतिहासिक पल को सेलिब्रेट किया गया।

Anant Shukla
Published on: 23 Aug 2023 12:59 PM GMT (Updated on: 23 Aug 2023 5:22 PM GMT)

Chandrayaan-3 Moon Landing: चंद्रयान 3 के चंद्रमा सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग हो चुकी है। हर तरफ जश्न का माहौल है। इसी क्रम में लखनऊ सिटी स्टेशन के पास गरीब बच्चों को मिठाई बाँटी गई। वहीं आज सुबह से ही मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे में सफल लैंडिंग को लेकर दुआओं का दौर जारी था। आखिरकार लोगों की दुवाएं और वैज्ञानिका की मेहनत रंग लाई। भारत इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला विश्व का पहला देश बन गया है। इस दौरान पुलिस के जवान भी बच्चों के साथ तिरंगा हांथ में लिए जश्न मनाते दिखे।

एलयू के छात्रों नें भी मनायी खुशी

लखनऊ विश्वविद्यालय में भी बुधवार को कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय के नेतृत्व में शाम 5.30 बजे से 6.20 बजे तक मालवीय सभागार में चंद्रयान मिशन 3 की सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण आयोजित किया। इस प्रसारण के दौरान विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के सभी शिक्षण सदस्य, शोध छात्र एवं स्नातकोत्तर छात्र उपस्थित थे। सभी संकाय सदस्यों और छात्रों ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में इस अत्यंत दुर्लभ लैंडिंग के बारे में नई जानकारी प्राप्त की और अनुसंधान और जांच के इस बहुत महत्वपूर्ण क्षेत्र में नए शोध और जांच को अंजाम देने के लिए प्रेरित हुए। एक-दूसरे को खुशियां बांटी।

चंद्रयान-3 के चांद पर सफल लैंडिंग पर सीएमएस लखनऊ के छात्र-छात्रोओं ने जमकर खुशियां मनाईं।

चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के बाद सिटी मोंन्टेसरी स्कूल के संस्थापक जगदीश गांधी बच्चों के साथ जश्न मनाते हुए।

चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के बाद सुरक्षा के जवान बच्चों के साथ तिरंगा हांथ में लिए जश्न मनाया।

चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बाद हज़रतगंज चौराहे पर जश्न मनाते भारतीय जानता पार्टी के कार्यकर्ता। जश्न के दौरान बीजेपी अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।

लखनऊ: ऐशबाग ईदगाह में चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के ऐतिहासिक पल को देखते मदरसा के बच्चे।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story