×

Lucknow News:189 खिलाड़ियों को 62 करोड़ रुपए से किया पुरस्कृत, पदक विजेताओं को मिली नौकरी, सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर रहे मौजूद

Lucknow News: 19वें एशियाई खेल-2022, चतुर्थ पैरा एशियाई खेल-2022 एवं 37वें राष्ट्रीय खेल-2023 में पदक जीतने और प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शनिवार को एक कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। यहां उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 189 खिलाड़ियों को 62 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि का वितरण किया।

Abhishek Mishra
Published on: 27 Jan 2024 1:24 PM GMT
CM Yogi and Union Minister Anurag Singh Thakur awarded Rs 62 crore to 189 players at Indira Gandhi Pratishthan, Lucknow
X

  सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में 189 खिलाड़ियों को 62 करोड़ रुपए से किया पुरस्कृत: Photo- Social Media

Lucknow News: 19वें एशियाई खेल-2022, चतुर्थ पैरा एशियाई खेल-2022 एवं 37वें राष्ट्रीय खेल-2023 में पदक जीतने और प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शनिवार को एक कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। यहां उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 189 खिलाड़ियों को 62 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि का वितरण किया। इसके साथ स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को पुलिस उपाधीक्षक, जिला युवा कल्याण अधिकारी एवं यात्री/माल कर अधिकारी के रूप में नियुक्ति पत्र भी दिए गए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले यूपी में पैसा देकर नौकरी मिलती थी लेकिन अब नेतृत्व बदल गया है तो नौकरी के साथ पैसा भी मिल रहा है।

हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करेगा भारत : अनुराग सिंह ठाकुर

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले यूपी में पैसा देकर नौकरी मिलती थी लेकिन अब नेतृत्व बदल गया है तो नौकरी के साथ पैसा भी मिल रहा है। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरु किये गये दिव्यांग शब्द के इस्तेमाल ने सिर्फ शब्द ही नहीं लोगों की सोच भी बदली। उन्होंने कहा कि पेरिस ओलम्पिक हो या पैरालंपिक भारत हर क्षेत्र में अपना कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 सालों में खेल का बजट तीन गुना बढ़ा दिया है। इसके साथ यूपी के सीएम ने खेल क्षेत्र में नए आयाम रचे हैं।

यूपी में अब दंगे नहीं दंगल होता है

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले चार वर्षों के लिये खेलों इंडिया अभियान के लिए कुल 2800 करोड़ रुपये मंजूर किये गये थे। लेकिन अगले पांच साल के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल 3300 करोड़ रुपये मंजूर कर दिये हैं। उन्होंने कहा कि योगी जी ने देश के सबसे बड़े राज्य के हर क्षेत्र में कानून व्यवस्था स्थापित की है। सीएम योगी ने यूपी को दंगो से मुक्ति दिलाई है। प्रदेश में अब दंगे नही दंगल होता है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story