×

Lucknow News: सोशल मीडिया से युवाओं को साधने में लगी कांग्रेस, पसंद किया जा रहा भर्ती भरोसा कैलेंडर

UP Congress: मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष डॉ. मनीष हिंदवी के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यूपी कांग्रेस के 6 लाख 19 हजार फॉलोवर्स हैं। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस के इंस्टाग्राम पेज पर 4.92 लाख, फेसबुक पेज पर 7.34 लाख और यू-ट्यूब चैनल पर 18.5 लाख फॉलोअर हैं।

Abhishek Mishra
Published on: 23 April 2024 10:45 AM GMT
Lucknow News: सोशल मीडिया से युवाओं को साधने में लगी कांग्रेस, पसंद किया जा रहा भर्ती भरोसा कैलेंडर
X

Lucknow News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फॉलोवर्स की संख्या बढ़ रही है। हाल में एक्स पर पोस्ट किए गए भर्ती भरोसा कैलेंडर को करीब 5500 बार शेयर किया गया है। सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस युवाओं को साथ लाने की कवायद में जुटी है। बता दें कि कांग्रेस ने न्याय पत्र में कई बड़े वादे किए हैं।

भर्ती भरोसा कैलेंडर से बढ़ा उत्साह

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया हैंडल पर भर्ती भरोसा कैलेंडर जारी किया गया है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर बहुत सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। भर्ती भरोसा कैलेंडर में पार्टी ने 30 लाख सरकारी नौकरियों के पद को छह महीने में भरने का वादा किया है। पार्टी ने दावा किया है कि कैबिनेट की पहली बैठक में ही इस भर्ती कार्यक्रम को मंजूरी दी जाएगी।

5500 बार किया गया री-पोस्ट

यूपी कांग्रेस ने 'एक्स' पर दो दिन पहले भर्ती भरोसा कैलेंडर पोस्ट किया था। जिसे काफी अधिक शेयर किया जा रहा है। भर्ती भरोसा कैलेंडर वाली पोस्ट पर बारह हजार लाइक्स मिले हैं। साथ ही इसे 5500 बार री-पोस्ट किया गया है। इस सोशल मीडिया पोस्ट पर 1 लाख 44 हजार व्यूज आए हैं।

बढ़ रही फॉलोवर्स की संख्या

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के बाद प्रदेश कांग्रेस के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फॉलोवर्स की संख्या बढ़ी है। यूपी कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष डॉ. मनीष हिंदवी के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यूपी कांग्रेस के 6 लाख 19 हजार फॉलोवर्स हैं। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस के इंस्टाग्राम पेज पर 4.92 लाख, फेसबुक पेज पर 7.34 लाख और यू-ट्यूब चैनल पर 18.5 लाख फॉलोअर हैं।

कांग्रेस ने किया 25 गारंटियों का वादा

कांग्रेस के न्याय पत्र में पांच न्याय के तहत 25 गारंटियां दी गई हैं। अभी तक पार्टी विशेषज्ञों की टिप्पणियों को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से प्रचारित कर रही थी। अब इसमें आम मतदाताओं को भी शामिल किया जा रहा है, जिसमें युवाओं, महिलाओं व किसानों के साथ-साथ न्याय पत्र की गारंटी के दायरे में आने वाले वर्ग के लोग शामिल हैं।

Abhishek Mishra

Abhishek Mishra

Correspondent

मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने हिंदुस्तान हिंदी अखबार में एक साल तक कंटेंट क्रिएशन के लिए इंटर्नशिप की है। इसके साथ मैं ब्लॉगर नेटवर्किंग साइट पर भी ब्लॉग्स लिखता हूं।

Next Story