×

Lucknow News: भारत की विरासत है आध्यात्मिक लोकतंत्र, हमारे देश की संस्कृति में है इसकी कल्पना-राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

Lucknow News:‘अंत्योदय व्याख्यान‘ में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, भारत की विशेषता में मानस की शक्ति है। हमारा लोकतंत्र आर्थिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक का समावेश है। आध्यात्मिक दृष्टि से सभी भारतीय एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 21 Oct 2023 12:01 PM GMT
Indias heritage is spiritual democracy, its imagination is in the culture of our country
X

भारत की विरासत है आध्यात्मिक लोकतंत्र, हमारे देश की संस्कृति में है इसकी कल्पना-राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान: Photo-Newstrack

Lucknow News: लोकतंत्र की कल्पना भारत के संस्कृति में है। भारत की विरासत आध्यात्मिक लोकतंत्र है। दुनिया के शेष देश भारत को लोकतंत्र की जननी के रूप में जानते हैं। भारत ने दुनिया को लोकतंत्र और उसकी संस्कृति दी है। ये बातें केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शुक्रवार को लखनऊ में कहीं। वे ‘लोकनीति इंडिया‘ द्वारा गोमतीनगर के एक निजी होटल में आयोजित नानाजी देशमुख स्मृति तृतीय ‘अंत्योदय व्याख्यान‘ में मुख्य वक्ता के तौर पर बोल रहे थे।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि अमृत काल का अर्थ विरासत में मिली चीज सहेजना है। लोकतंत्र की कल्पना आजादी के बाद आया। भारत के सभ्यता एवं संस्कृति की यात्रा आध्यात्मिक लोकतंत्र पर आधारित रही है। भारतीय मनीषियों ने कहा है कि हमारे समाज का गठन आत्मा के आधार पर होगा। भारत के सांस्कृतिक पृष्ठभूमि में समानता है। भारत की विशेषता में मानस की शक्ति है। हमारा लोकतंत्र आर्थिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक का समावेश है। हमारी समस्याओं का समाधान विरासत को पुनर्जीवित करने में है। आध्यात्मिक दृष्टि से सभी भारतीय एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।


आमजन तक हो न्याय की पहुंच-

इस दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अरविन्द त्रिपाठी ने कहा कि न्यायपालिका लोकतंत्र का महत्वपूर्ण भाग है जिसका उद्देश्य न्याय की पहुंच आमजन तक हो और न्याय तक पहुंच आमजन की सहज हो। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नानाजी देशमुख लोकतंत्र के सभी पक्षों को समाज से जोड़ने का महान कार्य किया था। विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि आज की आवश्यकता आमजन को सीधे सरकार से जोड़ने का है, जिसे वर्तमान सरकार पूरी तरह से कर रही है।


भारतीय समाज ग्रामीण प्रधान है-

लोकनीति इंडिया के निदेशक सत्येन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय समाज ग्रामीण प्रधान है, जिसके लिए नानाजी देशमुख ने बहुत कार्य किया। आज की पीढ़ी के लिए एवं सामाजिक उत्थान के लिए नाना जी के विचार मार्गदर्शन करते हैं। साथ ही उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में ऐसे थिंकटैंक को और सशक्त करेंगे, जिससे उचित नीतियों के द्वारा उत्तर प्रदेश को मजबूत और विकसित किया जा सके। इस व्याख्यान में न्यायपालिका, प्रशासन, राजनीति, विचारक, प्रोफेसर, और समाज के अग्रणी व्यक्ति भागीदार रहे। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान द्वारा उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए रमनकान्त, नदी सुधार के लिए और पिंजरापोल गौशाला, देवरिया को गौ संवर्द्धन हेतु नानाजी देशमुख अवार्ड प्रदान किए गए।

4 को महामना अवार्ड-

4 लोगों को महामना अवार्ड से सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त आईएएस नवनीत सहगल को लोकसेवा, लोक गायिका मालिनी अवस्थी, चिकित्सा क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. रिचा गंगवार, चिकित्सा क्षेत्र में एवं उन्नत कृषि के लिए श्री चन्द्र नरेश पाण्डेय, महामना अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान न्यायमूर्ति अरविन्द त्रिपाठी, विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह, भारतीय क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष डॉ. अनिल सिंह गहलोत, डॉ. बीएन सिंह, विवेकानंद केंद्र के महानगर प्रमुख डॉ.दीप नारा

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story