×

UP Politics: सपा प्रमुख अखिलेश यादव कन्नौज से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, चाचा शिवपाल ने किया खुलासा, बोले-...मांगेंगे वोट

Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी पूरी तरह तैयार है। शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव के भी चुनाव लड़ने की खबर पक्की कर दी।

aman
Report aman
Published on: 14 Dec 2023 2:36 PM GMT (Updated on: 14 Dec 2023 2:54 PM GMT)
Lok Sabha Chunav 2024
X

अखिलेश यादव और शिवपाल यादव (Social Media) 

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश का प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए कमर कस चुकी है। इस बीच सपा (Samajwadi Party) के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया। शिवपाल यादव ने बताया कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कन्नौज सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा, उनके चुनाव-प्रचार के लिए हम वोट मांगेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सपा नेता शिवपाल यादव (SP leader Shivpal Yadav) ने ये भी कहा कि, 'लोकसभा चुनाव में INDIA गठबंधन और PDA मिलकर बीजेपी को हराएगी। वहीं, मध्य प्रदेश में मोहन यादव (CM Mohan Yadav) को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर शिवपाल यादव ने उन्हें बधाई दी। साथ ही कहा, कि 'वो अपना एमपी संभालें, हम समाजवादी यूपी संभालेंगे।'

पिछली बार सपा को मिली थी 5 सीटें

गौरतलब है कि, पिछले लोकसभा चुनाव यानी वर्ष 2019 में समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की कुल 80 में से मात्र 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसमें मुरादाबाद से एसटी हसन (ST Hassan), रामपुर से आजम खान (Azam Khan), संभल से शफीकुर्रहमान बर्क (Shafiqur Rahman Burke), मैनपुरी से दिवंगत मुलायम सिंह यादव (अब डिंपल यादव) और आजमगढ़ से अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने जीत दर्ज की थी। हालांकि, बाद में हुए उपचुनाव में सपा को रामपुर और आजमगढ़ की सीट पर हार मिली थी।

कन्नौज सीट से सपा का पुराना नाता

यूपी की कन्नौज लोकसभा सीट (Kannauj Lok Sabha seat) इस समय भाजपा के खाते में है। 2019 चुनाव में बीजेपी नेता सुब्रत पाठक (BJP leader Subrat Pathak) ने डिंपल यादव को हराया था। इससे पहले, कन्नौज सीट पर समाजवादी पार्टी का दबदबा रहा है। कन्नौज सीट के इससे भी पुराने नतीजों की बात करें तो इस सीट पर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव, सपा चीफ अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव चुनाव जीत चुकी हैं। इस बार ये देखना होगा कि, अखिलेश यादव इस सीट पर चुनाव लड़ते हैं तो क्या उसे फिर सपा की झोली में डाल पाएंगे या नहीं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story