×

Eid-Ul-Fitra : राजधानी की इन मस्जिदों में पढ़ सकेंगे नमाज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि कि ईद के त्यौहार को लेकर शहर में छह राजपत्रित अधिकारियों सहित यूपी पीएसी की चार कंपनी, आरपीएफ की दो कंपनी और अर्धसैनिक बलों की चार कंपनियां तैनात रहेंगी।

Abhishek Mishra
Published on: 10 April 2024 1:15 PM GMT
Eid-Ul-Fitra : राजधानी की इन मस्जिदों में पढ़ सकेंगे नमाज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
X

Lucknow News : प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित पूरे देश में गुरुवार (11 अप्रैल 2024) को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। मुस्लिम समुदाय ने शहर की कई मस्जिदों में नमाज पढ़ने की व्यवस्था की है। वहीं, ईद के त्यौहार को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजमा किए हैं। इस दौरान शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी।

ऐशबाग ईदगाह में दस बजे होगी नमाज

मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने बताया कि मंगलवार को ईद के चांद का दीदार नहीं हुआ था, इसलिए गुरुवार (11 अप्रैल 2024) को ईद का त्यौहार मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ईद के त्यौहार से पहले मस्जिदों में नमाज पढ़ी जाएगी। लखनऊ में किस मस्जिद में किसी नमाज होगी, इसे लेकर समय निर्धारित कर दिया गया है। ऐशबाग स्थित ईदगाह में सुबह दस बजे ईद-उल-फितर की नमाज अदा की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने के लिए आएंगे। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि समय से पहले ईदगाह पहुंच जाएं, ताकि बैठने के लिए आराम से जगह मिल सके।


लखनऊ में इन स्थानों पर होगी नमाज

शहर की कई प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी, इसे लेकर समय घोषित कर दिया गया है।

ऐशबाग स्थित ईदगाह - सुबह दस बजे

टैगोर मार्ग स्थित नदवुल उलमा मस्जिद - सुबह आठ बजे

मस्जिद दरगाह शाह मीना शाह - सुबह सात बजे

नादान महल रोड स्थित मस्जिद तकवियतुल ईमान - सुबह साढ़े आठ बजे

लालबाग की एलडीए मस्जिद - सुबह साढ़े आठ बजे

मेंहदीगंज की इंदारे वाली मस्जिद - सुबह साढ़े आठ बजे

तंबाकू मंडी की मस्जिद उमर ऊंची वाली में - सुबह साढ़े आठ बजे

बिल्लौचपुरा स्थित अखाड़े वाली मस्जिद : सुबह 6:20 बजे

इब्राहिमी मस्जिद - सुबह 6:15 बजे

कंघी वाली गली स्थित हमजा मस्जिद - सुबह आठ बजे

कच्चा पुल की अनस मस्जिद - सुबह आठ बजे

कटरा बीगन बेग की अली मस्जिद - सुबह 6:30 बजे

चौपटियां स्थित बिस्मिल्लाह शाह मस्जिद - सुबह 8:15 बजे

जर्राह वाली गली स्थित मआविया मस्जिद - सुबह 7:30 बजे

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रमज़ान के पाक महीने के एक बाद ईद उल फितर मनाई जाती है। यह आपसी सद्भाव और भाईचारा बढ़ाने के लिए मनाया जाने वाला त्योहार है। लखनऊ में नमाज पढ़ने के लिए करीब एक हजार मस्जिद और ईदगाह चिन्हित किए गए हैं, जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करेंगे। ईद को देखते हुए लखनऊ कमिश्नरेट की ओर से तैयारी कर ली गई है। शहर में सुचारू रूप से ईद की नमाज अदा की जाए, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि कि ईद के त्यौहार को लेकर शहर में छह राजपत्रित अधिकारियों सहित यूपी पीएसी की चार कंपनी, आरपीएफ की दो कंपनी और अर्धसैनिक बलों की चार कंपनियां तैनात रहेंगी। इसके साथ ही क्यूआरटी और घुड़सवार पुलिस को भी सुरक्षा में लगाया गया है।

Abhishek Mishra

Abhishek Mishra

Correspondent

मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने हिंदुस्तान हिंदी अखबार में एक साल तक कंटेंट क्रिएशन के लिए इंटर्नशिप की है। इसके साथ मैं ब्लॉगर नेटवर्किंग साइट पर भी ब्लॉग्स लिखता हूं।

Next Story