×

'क्षेत्रीय फल, सब्जी और फूल प्रदर्शनी’ के उद्धाटन में बोले CM योगी, क्षेत्रीय फसलों के लिए प्रदेश में अपार संभावनाएं

CM Yogi: उद्यानिकी फसलों पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन फसलों के माध्यम से प्रदेश में कुपोषण बीमारी से निजात पा सकते हैं। और लोगों को न्यूट्रिशन खाद्य उपलब्ध करवा सकता है।

Viren Singh
Published on: 17 Feb 2024 5:59 AM GMT (Updated on: 17 Feb 2024 8:10 AM GMT)
CM Yogi
X

CM Yogi (सोशल मीडिया) 

CM Yogi: उत्तर प्रदेश से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय 'क्षेत्रीय फल, सब्जी और फूल प्रदर्शनी 2024' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सीएम के साथ यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो लोग क्षेत्रीय फसलों में रुचि रखते हैं और राज्य के विकास में अपना योगदान देना चाहते हैं, उनके लिए उत्तर प्रदेश संभावनाओं का राज्य है।

राजभवन के प्रांगण में यह है 55वीं प्रदर्शनी

'प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2024' का आयोजन लखनऊ के राजभवन में किया जा रहा है। यह 55वीं प्रदर्शनी है। कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि इस प्रदर्शनी के जरिये यूपी के किसान अपने उत्पाद को लोगों के सामने रखने का कार्य करते हैं, मैं दिल से इन किसानों को धन्यावाद देना चाहता हूं कि वह राजभवन के प्रांगण में 55वीं प्रदर्शनी में शामिल हुए हैं। भारत की कुल आबादी का 16% हिस्सा उत्तर प्रदेश में रहता है, जबकि यहां केवल 11% आबादी रहती है। देश की कृषि भूमि और उस 11% में हम भारत के कुल खाद्य उत्पादन में 20% का योगदान करते हैं।


उद्यानिकी फसलों से बढ़ सकती किसानों की आय

सीएम ने कहा कि यूपी की कृषि योग भूमि में मात्र 10 फीसदी किसान उद्यानिकी फसल का उत्पादन करते हैं, जबकि 10 फीसदी एगीकल्चर की कुल जीडीपी निर्भर करते हैं। उसमें 24 फीसदी शेयर इन उद्यानिकी फसलों से किसानों और प्रदेश को प्राप्त होता है। इस यह देखता है कि अगर अन्नदाता की आमदनी को कई गुना बढ़ाना है तो परंपरागत खेती के साथ साथ उद्यानिकी फसलों पर भी ध्यान देना होगा और प्रोत्साहित करना होगा। इसी प्रोत्साहन को देखते हुए राजभवन में राज्यपाल ने कुछ किसानों को सम्मानित भी किया है।

डबल इंजन सरकार किसानों को दे रही सहयोग

किसानों द्वारा राज्यपाल के हाथों से पाए सम्मान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन किसानों को अपने क्षेत्र में कुछ अच्छा और नयापन करने का प्रयास किया है। आज के समय में प्रदेश की डबल इंजन की सरकार किसानों को हर प्रकार का प्रोत्साहन और सहयोग कर रही है। ऐसे में यूपी के हर किसानों के साथ साथ उद्यानिकी फसलों से जुड़े किसानों के पास एक अवसर है।


उद्यानिकी फसलों से खत्म हो सकती है कुपोषण बीमारी

उन्होंने कहा मैं राज्यपाल का आभारी हूं कि हर वर्ष प्रदेश में उद्यानिकी फसलों में रूचि रखने वाले किसानों के लिए यह प्रांगण प्रदर्शनी के लिए खुलता है, जिससे किसानों और जनता प्रदर्शनी देखने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि हमें किसाना की आमदनी को कई गुना बढ़ना है। इतना ही नहीं प्रदेश की जीडीपी के गांव का और हर जिला के योगदान देने के लिए इस क्षेत्र में रूचि के साथ आगे बढ़ना होगा। उद्यानिकी फसलों पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन फसलों के माध्यम से प्रदेश में कुपोषण बीमारी से निजात पा सकते हैं। और लोगों को न्यूट्रिशन खाद्य उपलब्ध करवा सकता है।

कार्यक्रम में यह लोग रहे उपस्थिति

उत्तर प्रदेश के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा और कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज सिंह के अलावा कई वरिष्ठ लोग उपस्थिति रहे। इसके अलावा किसान उपस्थिति रहे।



Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story