×

Lucknow News: युवा कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के लिए किया जनसंपर्क, लोगों को बांटे गारंटी कार्ड

Election Campaign: प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक शिवहरे ने कहा कि इस डोर टू डोर कार्यक्रम में जनता का कांग्रेस पार्टी के प्रति जहां काफी रुझान देखने को मिल रहा है। जनप्रिय नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के प्रति व्यापक जनसमर्थन और उत्साह से यह साफ दिख रहा है कि पूरे प्रदेश में इंडिया गठबंधन की लहर चल रही है।

Abhishek Mishra
Published on: 30 April 2024 1:45 PM GMT
Lucknow News: युवा कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के लिए किया जनसंपर्क, लोगों को बांटे गारंटी कार्ड
X

Lucknow News: युवा कांग्रेस मध्य के प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे ने लखनऊ में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के लिए प्रचार किया। शहर के बुद्धेश्वर क्षेत्र में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोर टू डोर कैंपेन किया। प्रचार के दौरान उन्होंने लोगों को कांग्रेस का गारंटी कार्ड भी बांटा।

बुद्धेश्वर क्षेत्र में किया जनसंपर्क

शहर के बुद्धेश्वर मंदिर क्षेत्र में मंगलवार को युवा कांग्रेस मध्य के प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी रविदास महरोत्रा के समर्थन में डोर टू डोर कैंपेन किया। इसके साथ प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों को कांग्रेस का गारंटी कार्ड दिया। युवा कांग्रेस मध्य के प्रदेश सचिव अभिषेक चौरसिया इस प्रचार कार्यक्रम के संयोजक रहे। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक ने कैंपेन के दौरान लोगों को कांग्रेस के घोषणा पत्र में दी गई गारंटियों का कार्ड वितरित किया। लोगों के लिए कांग्रेस ने कई गारंटियां देने का वादा किया है। जनसंपर्क में आम जनमानस को न्याय पत्र में दी गारंटियों के बारे में बताते हुए इंडिया गठबंधन को वोट देने की अपील की।


प्रदेश में गठबंधन की लहर

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में प्रदेश अध्यक्ष ने क्षेत्र के लोगों से वोट करने की अपील की। प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक शिवहरे ने कहा कि इस डोर टू डोर कार्यक्रम में जनता का कांग्रेस पार्टी के प्रति जहां काफी रुझान देखने को मिल रहा है। जनप्रिय नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के प्रति व्यापक जनसमर्थन और उत्साह से यह साफ दिख रहा है कि पूरे प्रदेश में इंडिया गठबंधन की लहर चल रही है। प्रदेश में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी। डोर टू डोर कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला, महासचिव मो. समीर, अभय सिंह, प्रदेश सचिव चांद जिब्राइल, अमर वर्मा, शिवेन्द्र सिंह, अवधेश द्विवेदी व अन्य मौजूद रहे।

Abhishek Mishra

Abhishek Mishra

Correspondent

मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने हिंदुस्तान हिंदी अखबार में एक साल तक कंटेंट क्रिएशन के लिए इंटर्नशिप की है। इसके साथ मैं ब्लॉगर नेटवर्किंग साइट पर भी ब्लॉग्स लिखता हूं।

Next Story