×

महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे जाएंगे अयोध्या, करेंगे रामलला के दर्शन...शिवसेना के 13 MP और 40 MLA भी साथ

Eknath Shinde: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे रामनगरी अयोध्या का दौरा करने वाले हैं। एकनाथ शिंदे अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करेंगे। उनके साथ शिवसेना के सभी MP-MLA होंगे।

Aman Kumar Singh
Published on: 14 March 2023 10:30 PM GMT (Updated on: 15 March 2023 5:56 AM GMT)
महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे जाएंगे अयोध्या, करेंगे रामलला के दर्शन...शिवसेना के 13 MP और 40 MLA भी साथ
X
महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे (Social Media)

Ayodhya visit : महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Maharashtra CM Eknath Shinde) जल्द अयोध्या आएंगे। महाराष्ट्र सीएम अप्रैल के पहले हफ्ते में धर्मनगरी अयोध्या की यात्रा करेंगे। एकनाथ शिंदे के साथ शिवसेना के 13 सांसद और 40 विधायकों का पूरा जत्था भगवान राम की नगरी अयोध्या आएंगे। शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे अयोध्या में भगवान श्री राम का दर्शन-पूजन करेंगे। रामलला के दर्शन के बाद हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के भी दर्शन पूजन आदि करेंगे।

आपको बता दें, कि अपनी पार्टी के सभी विधायकों-सांसदों के साथ एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री का पद ग्रहण के बाद पहली बार अयोध्या आएंगे। जनवरी के पहले सप्ताह में शिंदे ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, 'अयोध्या के कुछ धार्मिक नेताओं ने उनसे मुलाकात की। उन्हें भगवान राम के दर्शन के लिए अयोध्या आने का न्योता दिया।' शिंदे ने कहा था कि, अयोध्या हमारे लिए पूजा और प्रशंसा का स्थान है और मैं निश्चित रूप से वहां जाऊंगा। अब उनकी यात्रा की तिथि निर्धारित हो गई है।

उल्लेखनीय है कि राम मंदिर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। राम मंदिर के पहले तल का काम अक्टूबर 2023 में पूरा किया जाना निर्धारित है। मंदिर के अलावा यात्री सुविधा केंद्र, विद्युत उपकेंद्र, परकोटा आदि प्रखंडों का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। अगस्त 2020 में पीएम मोदी ने राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story