×

Mahoba Breaking: अवैध खनन के दौरान ब्लास्ट, चार मजदूरों की मौत, राहत- बचाव कार्य शुरू

Mahoba Breaking: जिले में अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां कबरई थाना क्षेत्र के पहरा गांव के पास अवैध खनन के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया।

Shishumanjali kharwar
Published on: 12 March 2024 9:49 AM GMT (Updated on: 12 March 2024 9:53 AM GMT)
mahoba news
X

महोबा में अवैध खनन के दौरान ब्लास्ट में चार मजदूरों की मौत (सोषल मीडिया)

Mahoba Breaking: जिले में अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां कबरई थाना क्षेत्र के पहरा गांव के पास अवैध खनन के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गयी है। वहीं आठ मजदूरों के दबे होने की आशंका जतायी जा रही है। घटना की सूचना पर मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने मौके पर जमकर हंगामा किया।

सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे का संज्ञान लेते हुए शोक जताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जतायी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लायी जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story