×

Mainpuri: मां डिंपल यादव के लिए जमकर पसीना बहा रहीं अदिति, जनता से मांगे वोट

Mainpuri: मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार और सांसद डिम्पल यादव के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव चुनाव प्रचार कर रही हैं।

Ashraf Ansari
Published on: 4 May 2024 10:29 AM GMT
mainpuri news
X

मां डिंपल यादव के लिए जमकर पसीना बहा रहीं अदिति (न्यूजट्रैक)

Mainpuri News: मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार और सांसद डिम्पल यादव के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव चुनाव प्रचार कर रही हैं। जनपद में उन्होंने अपनी मां डिंपल यादव के लिए चुनाव प्रचार किया तो वहीं जनता से अपनी मां के लिए वोट मांगते हुए कहा समाजवादी पार्टी ने आप लोगों के लिए काम किये हैं।

मां के लिए चुनाव प्रचार कर रही बेटी अदिति

मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव को एक बार फिर से टिकट दिया है। वह लगातार जनता के बीच पहुंचकर चुनाव प्रचार करती हुई दिखाई दे रही हैं। उनके साथ-साथ अखिलेश यादव भी उनके लिए प्रचार कर रहे हैं लेकिन उनकी बेटी अदिति यादव भी पीछे नहीं दिख रही हैं। यहां लगातार वह जनता के बीच पहुंचकर अपनी मां डिंपल यादव के लिए वोट मांगती हुई दिखाई दे रही हैं। वह जनता से अपील कर रही हैं कि वह अपना कीमती वोट डिंपल यादव को दें जिससे क्षेत्र का विकास हो सके।

अदिति यादव ने गिनाई सपा की खूबियां

मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए प्रचार में अब केवल तीन दिन ही बचे हैं। उससे पहले सभी राजनीतिक दल काफी मेहनत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव मैनपुरी लोकसभा सीट के अंतर्गत जसवंत नगर इलाके में पहुंची। जहां उन्होंने अपनी मां डिंपल यादव के लिए जनता से वोट मांगे। यहां उन्होंने जनता को बताया कि समाजवादी पार्टी की जब सरकार थी तो क्या-क्या विकास कार्य किए गए हैं। अगर आपको फिर से इस तरीके के विकास कार्य चाहिए हैं तो आप डिंपल यादव को अपना कीमती वोट दें।

यहां अदिति ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा महिलाओं, किसानों, युवाओं के हक के लिए बात की है। उन्हें हक दिलाने का काम किया है। हम लोगों को ऐसी सरकार बनानी चाहिए जो आपको सम्मान दे। आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा दें। आपके बच्चों को नौकरी दे सके। चुनाव में कम वक्त रह गया है तो आप लोग बस इतना याद रखना। मतदान के दिन साइकिल को ही वोट करना।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story