×

Mainpuri: अखिलेश के चुनाव हारने पर चलेगा लात-जूता, जयवीर सिंह ने साधा निशाना

Mainpuri: मैनपुरी लोकसभा सीट पर 13 मई को चुनाव हुए थे जहां भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी और मंत्री जयवीर सिंह को चुनावी मैदान में उतारा था वहीं समाजवादी पार्टी की तरफ से डिंपल यादव चुनावी मैदान में हैं।

Ashraf Ansari
Published on: 18 May 2024 10:05 AM GMT
mainpuri news
X

जयवीर सिंह ने सपा प्रमुख पर साधा निशाना (न्यूजट्रैक)

Mainpuri News: मैनपुरी लोकसभा सीट पर चुनाव हो जाने के बाद आज अपनी पार्टी के लोगों से मुलाकात करने पहुंचे योगी सरकार की कैबिनेट मंत्री और प्रत्याशी जयवीर सिंह ने मीडिया से मुलाकात की और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधने का काम किया।

केजरीवाल पर जयवीर सिंह ने साधा निशाना

मैनपुरी लोकसभा सीट पर 13 मई को चुनाव हुए थे जहां भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी और मंत्री जयवीर सिंह को चुनावी मैदान में उतारा था तो वहीं समाजवादी पार्टी की तरफ से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनावी मैदान में दिखाई दी थी। यहां दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को अभी भी मिलती हुई दिखाई दे रही है। वहीं चुनाव की बात पहली बार योगी सरकार के मंत्री और प्रत्याशी जयवीर सिंह पहुंचे। जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

वहीं केजरीवाल के द्वारा कहा जा रहा है कि 4 जून के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हटा दिया जाएगा। इस बात पर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी 100 फीसदी झूठ बोलने वाली पार्टी है। उनके ज्यादातर नेता जेल की सलाह को के पीछे पड़े हैं। इनकी पार्टी में सब पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा हुआ है। इन्होंने अन्ना हजारे का नाम लेकर जनता को गुमराह करने का काम किया और सत्ता में आने के बाद अन्ना हजारे को बाहर निकाल दिया। इन लोगों ने इतने बड़े काम किए हैं उनके पीछे तो सुरक्षा एजेंसियां भी लगी है।

अखिलेश के चुनाव हारने पर होगा लात-जूता

जयवीर सिंह ने आगे समाजवादी पार्टी पर निशाना साधने का काम किया। उन्होंने कहा कि यह लोग 2014 में कह रहे थे कि हम सत्ता में आ रहे हैं। 2017 में भी कह रहे थे हम सत्ता में आ रहे हैं। उसकी बात 2022 में भी कह रहे थे कि हम सत्ता में आ रहे हैं। अब 2024 में कह रहे हैं कि हम सत्ता में आ रहे हैं अरे भाई जब आपको जानता जानकारी चुकी है तो आप सत्ता में कैसे आ रहे हो। आगे कहा कि यह बता दें कि इन्होंने अभी तक अपने दम पर कौन सा चुनाव जीता है। यह तो गनीमत है कि उनके पिता मुलायम सिंह यादव उनको विरासत में कुर्सी दे गए थे। जिसके सहारे अखिलेश मुख्यमंत्री बने थे। मैं आपको बता दूं 4 जून के बाद अखिलेश यादव के परिवार में लाल जूता चलना शुरू हो जाएगा। आगे कहा कि विपक्ष कितनी भी ताकत लगा दें। लेकिन भाजपा को 400 पार ही सीटें मिलेंगी और फिर से मोदी सरकार बनेगी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story