×

Mainpuri: सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही BJP, अखिलेश को समन पर बोलीं डिंपल यादव

Mainpuri: लोकसभा सांसद डिंपल यादव ने कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहीं भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधने का काम किया।

Ashraf Ansari
Published on: 29 Feb 2024 10:41 AM GMT
mainpuri news
X

मैनपुरी पहुंचीं सांसद डिंपल यादव (न्यूजट्रैक)

Mainpuri News: जिले में लोकसभा सांसद डिंपल यादव ने कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहीं भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधने का काम किया। डिंपल यादव बोली इंडिया गठबंधन से बीजेपी घबरा गई।

बीजेपी ईडी-सीबीआई का कर रही दुरुपयोग

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा मैनपुरी लोकसभा सीट से डिंपल यादव को प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद से ही वह लगातार मैनपुरी में पहुंचकर चुनाव को लेकर तैयारियां करती हुई दिखाई दे रही हैं। ऐसा ही कुछ आज देखने को मिला जहां डिंपल यादव अपने लोकसभा क्षेत्र मैनपुरी में पहुंची। जहां मीडिया द्वारा डिंपल यादव से पूछा गया कि अखिलेश यादव को समन भेजा गया है। तो डिंपल यादव अपने जवाब देते हुए कहा कि सभी को पता है कि भारतीय जनता पार्टी सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कई दफा देखा गया है कि लोगों की आवाज को दबाने का यह लोग काम कर रहे हैं। चुनाव को देखते हुए भाजपा के तरफ से अखिलेश यादव को यह समन जारी किया गया है।

लोकतंत्र को बचाने के लिए लोकसभा चुनाव जीतना जरूरी

डिंपल यादव पर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि आज देश भर में बेरोजगारी लगातार बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। नौजवान जिस परीक्षा की तैयारी करता है उसका पेपर ही आउट कर दिया जाता है। सरकार ने अग्नि वीर योजना लाकर नौजवानों की भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। ग्रामीण इलाकों से सबसे ज्यादा युवा सेना में जाना पसंद करते हैं लेकिन सरकार ने इस योजना से युवाओं के भविष्य को खराब करने का काम किया है।

आज देश पर में महिलाएं बिल्कुल सुरक्षित नहीं है रोजाना कहीं ना कहीं महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं सामने आती रहती हैं। जनता ने लोकतंत्र को बचाने का मन बना लिया है। हमारा कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन हुआ है और यह गठबंधन काफी मजबूत है इसी के वजह से भारतीय जनता पार्टी घबरा गई है। वहीं राज्यसभा चुनाव के दौरान विधायकों की खरीद फरोस को लेकर कहा कि लोगों को खरीदने के लिए बीजेपी की तरफ से कई पैकेज ले जा रहे हैं। लेकिन प्रदेश काफी बड़ा है और जनता इनको सबक सिखाने का काम करेगी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story