×

Mainpuri News: दिव्यांगों ने चौराहे का किया घेराव, हड्डी रोग विशेषज्ञ पर लगाए गंभीर आरोप

Mainpuri News: मैनपुरी में भारी संख्या में दिव्यांग एकजुट होकर चौराहे पर जाम लगाते हुए हड्डी रोग विशेषज्ञ और लिपि पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

Ashraf Ansari
Published on: 13 March 2024 10:48 AM GMT
दिव्यांगों ने किया सड़क जाम।
X

दिव्यांगोंं ने किया सड़क जाम। (Pic: Newstrack)

Mainpuri News: यूपी के मैनपुरी में भारी संख्या में दिव्यांग एकजुट होकर चौराहे पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने जाम लगाते हुए हड्डी रोग विशेषज्ञ और लिपि पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान सूचना मिलने पर पुलिस ने दिव्यांगो को समझने की कोशिश की।

हड्डी रोग विशेष और लिपिक पर लगाया धांधली का आरोप

मैनपुरी जिले में बुधवार को भारी संख्या में बीजेपी दिव्यांग समिति के लोग PWD तिराहे पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने रोड जाम कर स्वास्थ्य विभाग में मौजूद हड्डी रोग विशेष और सचिव पर गंभीर आरोप लगाए। बताते चलें कि बीजेपी दिव्यांग समिति के लोगों ने PWD तिराहे पर पहुंच कर प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया है कि जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर शुक्ला और उनके लिपिक गीता पर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हम लोग अगर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास जाते हैं तो वह प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर हमें परेशान करते हैं और धांधली की बात करते हैं। इसीलिए मजबूरन हम लोगों को प्रदर्शन करना पड़ रहा है।


दिव्यांग समिति के द्वारा प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची पुलिस

PWD तिराहे पर बीजेपी दिव्यांग समिति के द्वारा प्रदर्शन किए जाने को लेकर जब जानकारी प्रशासन को हुई तो पुलिस प्रशासन और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जहां पर उन्होंने प्रदर्शन कर रहे हैं दिव्यांग समिति के लोगों को समझने की कोशिश की। वही दिव्यांग समिति के जिला अध्यक्ष राम मोहन शुक्ला ने बताया है कि इस वक्त दिव्यांगों को परेशान किया जा रहा है और इसीलिए हम लोग यहां सड़क जामकर प्रदर्शन कर रहे हैं। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारी काफी देर तक दिव्यांगों को समझने की कोशिश करते रहे। उन्होंने कहा कि आपकी जो भी समस्या है उस समस्याओं को सुना जाएगा उसको गंभीरता से लिया जाएगा और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद दिव्यांगों ने हंगामे को शांत किया।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story