×

UP: मैनपुरी में लहराएगा भगवा.., नामांकन दाखिल करने के बाद बोले जयवीर सिंह

UP: मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चुनावी मैदान उतारे गए जयवीर सिंह ने आज नामांकन स्थल पर पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

Ashraf Ansari
Published on: 15 April 2024 10:46 AM GMT
mainpuri news
X

नामांकन दाखिल करने के बाद बोलते हुए जयवीर सिंह (न्यूजट्रैक)

Mainpuri News: यूपी सरकार के मंत्री और मैनपुरी से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जयवीर सिंह ने सोमवार को नामांकन नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद जयवीर सिंह ने एक तरफ जहां विपक्ष को आड़े हाथों लिया। वहीं भाजपा सरकार की उपलब्धियों का जमकर बखान किया।

मैनपुरी में लहराएगा भगवा

मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चुनावी मैदान उतारे गए जयवीर सिंह ने आज नामांकन स्थल पर पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जयवीर सिंह की यहां सीधी टक्कर वर्तमान में मौजूद सांसद डिंपल यादव के सामने होगी। वहीं जयवीर सिंह के नामांकन पत्र दाखिल करते हुए मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि अबकी बार मैनपुरी में भगवा लहराने का काम किया जाएगा। हमारी जनकल्याणकारी जो भी योजनाएं हैं उनको हम लोगों ने जनता तक पहुंचाने का काम किया है। आज पूरे विश्व में भारत का डंका मोदी जी के नेतृत्व में बज रहा है। पहले जैसे दंगे फसाद अब यूपी में नहीं होते हैं जब से हमारी योगी सरकार बनी है। यूपी में गुंडाराज माफिया राज पूरी तरीके से खत्म हो चुका है।

समाजवादी पार्टी में रहा गुंडाराज

कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर कहा कि जब अखिलेश यादव युवा हुआ करते थे और उनको विरासत में 2012 से 2017 तक के लिए गड्डी मिली थी तो प्रदेश की जनता ने सोचा था कि वह नौजवानों के लिए विकास कार्य करेंगे। उनके लिए नौकरियों के इंतजाम करेंगे लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं हुआ और उत्तर प्रदेश में गुंडाराज कायम कर दिया। इस सरकार में जमीनों पर लगातार कब्जे देखने को मिले वहीं महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं भी देखने को मिली। वही जब जनता इस पार्टी से परेशान हो गई तो 2017 में योगी सरकार सत्ता में आई और उन्होंने देश में विकास कार्य किया तो दोबारा से 2022 में हमारे सरकार बनी और देश में तेजी के साथ विकास कार्य हो रहे हैं।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story