×

Meerut News: आठ घंटे बाद काबू में आया तेंदुआ, पूरे दिन रही अफरातफरी

Meerut News: कसेरूखेड़ा में एक घर में सुबह के समय घुसे तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने आठ घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

Sushil Kumar
Published on: 13 April 2024 2:23 PM GMT
मीडिया से बात करते वन विभाग के कर्मी।
X

मीडिया से बात करते वन विभाग के कर्मी। (Pic: Newstrack)

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक तेंदुए के कारण शनिवार को पूरे दिन अफरातफरी मची रही। कसेरूखेड़ा में एक घर में सुबह के समय घुसा तेंदुआ शाम को करीब साढ़े छह बजे काबू में आ पाया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ क्षेत्र में तेंदुए को देखने के लिए जुटी रही।

8 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

वन विभाग की टीम ने मकान के चारों ओर जाल लगा दिया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब आठ घंटे की मशक्‍कत के बाद शाम को करीब साढ़े बजे ट्रेंकुलाइज कर तेंदुआ पकड़ा जा सका। तेंदुए को देखने के लिए उमड़ी भीड़ को पुलिस ने लाठी फटकार कर भगाया। वहीं डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि तेंदुए को शिवालिक रेंज में छोड़ा जाएगा। तेंदुआ पूरी तरह स्‍वस्‍थ है। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि आज सुबह करीब 10 बजे छावनी क्षेत्र के कसेरुखेड़ा इलाके के एक घर में तेंदुआ घुसने की जानकारी वन विभाग मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। डीएफओ के अनुसार घटनास्थल क्षेत्र सघन आबादी वाला क्षेत्र है इसलिए बहुत ही एहतियात औप प्लानिंग के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। शाम को करीब साढ़े छह बजे ट्रेंकुलाइज कर तेंदुआ पकड़ा जा सका। उन्होंने बताया कि तेंदुए जो कि मेल है की उम्र करीब साढ़े तीन से चार साल है।

दीवार तोड़ कर निकाले गए लोग

डीएफओ के अनुसार मकान का चारों ओर से जाल से घेर लिया। वहीं घर में फंसे परिवार को निकालने के लिए दीवार तोड़ी गई। परिवार के एक एक सदस्य को सुरक्षित निकाला गया। परिवार के सदस्यों को निकालने के बाद डीएफओ ने टीम के साथ तेंदुआ को ट्रेंकुलाइज करने के निर्देश दिए। उधर इलाके में तेंदुए की सूचना पर लोगों में हड़कंप मच गया। शाम साढ़े छह बजे वन विभाग की टीम का सफलता मिली और तेंदुए को पिंजरे में कैद कर ले जाया गया। उधर,इलाके के लोंगो का कहना है कि क्षेत्र के समीर के घर तेंदुआ घुस गया। उस समय घर पर घर में समीर के दो बच्चे मंकु (8) और वीरा (10) और समीर की सास कमरे में बंद थे। कमरे के बाहर ही बरामदे में तेंदुआ बैठ गया। परिजनों ने तेंदुआ दिखते ही कमरे का दरवाजा बंद कर लिया।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story