×

Meerut News: राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के पूर्व निदेशक संजय दुबे मेरठ में बोले- संविधान का प्रत्येक शब्द स्वयं में ऐतिहासिक महत्व को दर्शाता है

Meerut News: उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के पूर्व निदेशक संजय दुबे ने कहा कि "संविधान का प्रत्येक शब्द स्वयं में ऐतिहासिक महत्व को दर्शाता है और प्रत्येक शब्द में इतिहास समय-समय पर एक नया रंग भरता है उन्हीं के आधार पर भावनाएं निर्मित होती हैं।

Sushil Kumar
Published on: 12 Feb 2024 5:03 PM GMT
Former Director of National Human Rights Commission, Sanjay Dubey said in Meerut - Every word of the Constitution in itself reflects historical importanceFormer Director of National Human Rights Commission, Sanjay Dubey said in Meerut - Every word of the Constitution in itself reflects historical importance
X

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के पूर्व निदेशक संजय दुबे मेरठ में बोले- संविधान का प्रत्येक शब्द स्वयं में ऐतिहासिक महत्व को दर्शाता है: Photo- Newstrack

Meerut News: उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के पूर्व निदेशक संजय दुबे ने कहा कि "संविधान का प्रत्येक शब्द स्वयं में ऐतिहासिक महत्व को दर्शाता है और प्रत्येक शब्द में इतिहास समय-समय पर एक नया रंग भरता है उन्हीं के आधार पर भावनाएं निर्मित होती हैं। वर्तमान समय में आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना में आर्थिक संप्रभुता एवं आर्थिक विकेंद्रीकरण में समाजवाद एवं सर्वधर्म समभाव में धर्मनिरपेक्षता की भावना उजागर होती है।

आयोग के पूर्व निदेशक संजय दुबे आज यहां राजनीति विज्ञान विभाग चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के प्रांगण में भारतीय संवैधानिक मूल्य एवं आदर्श विषय पर आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे।

इससे पहले संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्वलन स्वस्तिवाचन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया सर्वप्रथम प्रोफेसर पवन कुमार शर्मा ने अतिथियों का परिचय कराते हुए विषय प्रवेश किया उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान प्राचीन भारत की दीर्घ परंपरा के परिणाम हैं पवन कुमार भारतीय वांगमय में मानव ही नहीं बल्कि समस्त जीवधारियों का उल्लेख किया गया है।

अखंड भारत एवं सशक्त भारत का सपना

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रोफेसर नीरज गुप्ता कुलपति गुजरात विश्वविद्यालय अहमदाबाद गुजरात ने कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिये अपने-अपने स्तर पर अथक प्रयास करने होंगे तभी अखंड भारत एवं सशक्त भारत का सपना पूरा हो सकेगा राष्ट्रीय संगोष्ठी के अध्यक्ष प्रोफेसर संजीव कुमार शर्मा विभाग अध्यक्ष राजनीति विज्ञान विभाग डायरेक्टर एकेडमी एवं कला संकाय अध्यक्ष एवं पूर्व कुलपति महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतीहारी बिहार ने कहा कि संविधान एक बड़ी यात्रा है।

जिसमें हम प्रशासनिक इकाई के रूप में चलते रहे हैं जो हमारे सभी प्रश्नों का समाधान प्रस्तुत करने में सहायक है राष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन सचिव डॉक्टर डॉक्टर देवेंद्र उज्जवल शिक्षक राजनीति विज्ञान विभाग ने मंचासीन अतिथियों शिक्षक गणों उपस्थित विद्वतजनों शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।

उद्घाटन समारोह के पश्चात तकनीकी सत्र में शोधार्थियों द्वारा शोध पत्रों का प्रस्तुतीकरण किया गया इन छात्रों में प्रोफेसर रमेश कुमार दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली प्रोफेसर अनुजा गर्ग, प्रोफेसर विनीता, डॉ सुषमा रामपाल डॉ भानु प्रताप सिंह डॉ देवेंद्र उज्जवल डॉक्टर जयवीर राणा डॉ भूपेंद्र प्रताप सिंह , डॉक्टर चंचल ,डॉ गीता रजत कोहली प्रियंका तंवर सुमित देशवाल शेफाली सोनम अग्रवाल रवि पोसवाल मुस्कान यत्न अदिति आदि उपस्थित रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story