×

Meerut News: पुलिस और गोकश के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में एक घायल

Meerut News: गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक कार, एक तमंचा मय कारतूस, छुरिया और गोकशी के उपकरण एवं एक जीवित गाय बरामद हुई है।

Sushil Kumar
Published on: 1 April 2024 5:14 AM GMT
Meerut News
X

सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद घायल बदमाश और उसके अन्य साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी गोकश बताये जा रहे हैं। बताया गया कि पुलिस ने इन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। आरोपियों के पास से कार, तमंचा मय कारतूस, छूरी, गोकशी के उपकरण एवं एक जीवित गाय बरामद हुई है।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि रविवार यानी 31 मार्च को दिन में थाना लोहियानगर क्षेत्र में बिजली बम्बा चौकी क्षेत्र में तीन चार दिन पुराना गोवंश का अवशेष मिला था। जिसके संबंध में थाने पर मुअसं-121/2024 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम पंजीकृत कर उक्त गोकशी में शामिल अभियुक्तों की थाना लोहियानगर पुलिस द्वारा तलाश की जा रही थी। एसएसपी के अनुसार देर रात बाजोट अण्डरपास के पास दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु घेराबंदी की गई जिस पर अभियुक्तों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई।

पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश सोनू उर्फ भूरा पुत्र इस्माइल निवासी ऊंचा सद्दीकनगर थाना लिसाड़ी गेट मेरठ के पैर में गोली लगी है तथा उसका साथी मेहराज पुत्र रफीक निवासी जाकिर कालोनी थाना लिसाडी गेट मेरठ भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक कार, एक तमंचा मय कारतूस, छुरिया और गोकशी के उपकरण एवं एक जीवित गाय बरामद हुई है। घायल बदमाश सोनू उर्फ भूरा को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। एसएसपी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास है। आरोपियों पर पहले भी इस तरह के मुदकमें पुलिस में दर्ज हैं।


Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story