×

Meerut: पूर्व पति को फंसाने के लिए महिला ने प्रेमी संग मिल किया दो बच्चों का कत्ल

Meerut News: हरियाणा के सोनीपत निवासी महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कथित रुप से अपने ही दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी है।

Sushil Kumar
Published on: 23 Feb 2024 12:32 PM GMT
महिला ने प्रेमी संग मिलकर किया दो बच्चों का कत्ल
X

सांकेतिक तस्वीर(सोशल मीडिया)

Meerut News: हरियाणा के सोनीपत निवासी महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कथित रुप से अपने ही दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर शवों को बागपत कोतवाली क्षेत्र के निरोजपुर गांव के जंगल से बरामद कर लिया है।

आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

यहां मंडल मुख्यालय पर मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार महिला का नाम रुबी पत्नी राहुल है। जबकि उसके प्रेमी का नाम नितिन निवासी बरनावा,बागपत है। पुलिस के अनुसार हरियाणा के सोनीपत निवासी रुबी की शादी सोनीपत के ही निवासी राहुल के साथ हुई थी। शादी के बाद उनके दो पुत्र हुए। इस बीच जैसा कि रूबी के पूर्व पति राहुल का आरोप है कि रुबी के संबंध बागपत के बरनावा निवासी नितिन से बन गए। जिसके कारण घर में कलह रहने लगी। संबंध इतने तनावपूर्ण हो गए कि वर्ष 2019 में राहुल और रूबी के बीच तलाक हो गया। क्योंकि दोनो बच्चे छोटे थे इसलिए तलाक के बाद कोर्ट ने दोनों बेटों वंश ओर वीर को मां रूबी की सुपुर्दगी में दे दिया। रूबी के पूर्व पति राहुल का आरोप है कि उसकी पूर्व पत्नी रुबी और उसके प्रेमी ने उसे फंसाने के लिए गत 21 फरवरी को दोनों बच्चों को गायब कर दिया और सिविल लाइन थाने में बच्चों की गुमशुदगी दर्ज करा दी।

कॉल डिटेल से पुलिस को हुआ शक

घटना की जांच कर रही पुलिस ने रूबी और उसके प्रेमी की कॉल डिटेल निकलवाई, तो पुलिस को उन पर संदेह हुआ। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई तो नितिन और रूबी बच्चों को बाइक पर ले जाते हुए नजर आए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और उनसे कड़ी पूछताछ की।। पूछताछ में नितिन ने वंश 11 वर्ष और वीर 7 वर्ष की हत्या कर शव बागपत के निरोजपुर गांव के जंगल में डालने की जानकारी दी। पूछताछ में हत्यारोपियों ने बताया कि दोनों बच्चों की हत्या गला घोंटकर की गई थी। एक बच्चे की हत्या बाइक की क्लच के तार और दूसरे बच्चे की हत्या जूते के फीते से गला घोंटकर की गई थी।

सोनीपत के थाना सिविल लाइन में दर्ज हुआ था मामला

बागपत के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने घटना के बारे में बताया कि हरियाणा के सोनीपत जनपद के थाना सिविल लाइन में 21 फरवरी को एक महिला द्वारा अपने दो बच्चो की गुमशुदी की रिपोर्ट लिखवाई गई थी। जांच में पता चला कि महिला के किसी दोस्त ने बच्चो को मार कर बच्चों के शव यहां बागपत लाकर फेंक दिए। उनकी निशानदेही पर बच्चों के शव बरामद कराने के लिए हरियाणा पुलिस उन्हें यहां पकड़ कर लाई थी। उन्होंने बताया कि क्योंकि बच्चों की गुमशुदगी का मामला सोनीपत में थाना सिविल लाइन में दर्ज है इसलिए घटना के बारे में बाकी जानकारी सोनीपत पुलिस ही दे सकती है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story