×

Raebareli News: परीक्षा देकर लौट रही नाबालिग छात्रा का अपहरण

Raebareli News: कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा हाई स्कूल का पेपर देकर ई रिक्शा से घर लौट रही थी। तभी उस नाबालिक छात्रा का कार सवार चार बदमाशों ने अपहरण कर लिया।

Narendra Singh
Published on: 22 Feb 2024 10:57 AM GMT
Uttar Pradesh
X

प्रतीकात्मक इमेज source: social media  

Raebareli News: रायबरेली में अपहरण का एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। आज से हाई स्कूल की परीक्षाएं शुरू हो चुकी है। इस दौरान कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा हाई स्कूल का पेपर देकर ई रिक्शा से आवासीय विद्यालय लौट रही थी। तभी उस नाबालिक छात्रा का कार सवार चार बदमाशों ने अपहरण कर लिया।

कहाँ का है मामला

यह मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव के पास का है। छात्रा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बाला में पढ़ाई कर रही है। छात्रा कोमल के पिता का नाम सुरजीत है। छात्रा की उम्र 15 वर्ष है। कोमल आज हाई स्कूल का पेपर देने जनपद इंटर कॉलेज हरचंदपुर गई थी। पेपर छुटने के बाद वह ई रिक्शा से अपने आवासीय विद्यालय वापस जा रही थी। तभी कार सवार चार बदमाशों ने ई रिक्शा को ओवरटेक करके रोक लिया। उसके बाद छात्रा को जबरदस्ती अपनी कार में बैठा कर भागने लगे। छात्रा को लेकर भागते समय ई-रिक्शा सवार और उसकी सहेलियां व कुछ महिलाएं जोर-जोर से चिल्लाने लगी। तभी भागते समय अपहरणकर्ताओं ने शोर मचा रही एक महिला को जोरदार टक्कर मारती दी। जिससे वह महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने अपनी-अपनी मोटरसाइकिल से अपहरणकर्ताओं का पीछा करना शुरू कर दिया और कुछ दूर पर जाकर अपहरणकर्ताओं को पकड़ लिया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए अपहरणकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने ले गई। उसके बाद विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पकडे गए अपहरणकर्ताओं में अमन सिंह हरचन्दपुर थाना क्षेत्र के हन्नी का रहने वाला है। दूसरा कोमल सिंह जो हरचन्दपुर का रहने वाला है। तीसरा विकास सिंह कंडोरा क्षेत्र का निवासी है। चौथा विकास बराई लालगंज का रहने वाला है। इनके पास से अवैध असलहे व घटना में शामिल कार को बरामद कर लिया गया है। अपहरणकर्ताओं द्वारा एक्सीडेंट में घायल महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story