×

Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी के दरबार में अमेरिकी दंपति ने टेका माथा, विंध्य कॉरिडोर देख हुए गदगद

Mirzapur News: अमेरिकी दंपति डेविड मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद विंध्य कॉरिडोर को देखकर बहुत प्रसन्न हुए और उन्होंने देश के प्रधानमंत्री व यूपी के मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

Brijendra Dubey
Published on: 28 Jan 2024 11:45 AM GMT
mirzapur news
X

मां विंध्यवासिनी के दरबार में अमेरिकी दंपति ने टेका माथा (न्यूजट्रैक)

Mirzapur News: जिले में स्थित विंध्याचल मंदिर में रविवार के दिन अमेरिकी चिकित्सक दंपति ने मां विंध्यवासिनी का पूजन किया। अमेरिकी दंपति डेविड मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद विंध्य कॉरिडोर को देखकर बहुत प्रसन्न हुए और उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। इसके बाद अमेरिकी दंपति त्रिकोण दर्शन के लिए निकल पड़ा।

अमेरिकी दंपति ने किया दर्शन पूजन

यूपी के मिर्जापुर जिले में स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए अमेरिका से डॉक्टर दंपति डेविड ने मां का पूजन करने के बाद विंध्य कॉरिडोर को बड़े इत्मीनान से देखा और यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा। डेविड दंपति ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति को विश्व से जोड़ने का काम हुआ चिकित्सा में आयुर्वेद की जो जानकारी हिंदुस्तान के पास है उसको विश्व पटल पर दर्शन व ज्ञान व शिक्षा के द्वारा जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। मेडिकल क्षेत्र में जिस तरीके से भारत आगे बढ़ रहा है। आयुर्वेद के मामले में भारत को कोई भी देश टक्कर नहीं दे सकता है।

महिला दर्शनार्थी डेवी मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर भाव विभोर होकर रोने लगी उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मेरा किसी जन्म का विंध्याचल से नाता है। दर्शन की पूरी व्यवस्था दार्शनिक विचारक व सांस्कृतिक क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा भारत सरकार विंध्य कॉरिडोर का निर्माण बहुत ही बेहतर तरीके से करवाई है। पहली बार मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर बहुत अच्छा लग रहा है। अमेरिकी दंपति ने विधि विधान से पूजा पाठ संपन्न किया। उसके बाद त्रिकोण दर्शन के लिए अमेरिकी दंपति डेविड और डेवी निकल गए। पंडित दिवाकर मिश्रा ने अमेरिकी दंपति को दर्शन पूजन कराया।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story