×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Mirzapur News: किरणमय नंदा का दावा, बोलेः जीत रहे हैं चुनाव रमेश चंद्र बिंद

Mirzapur News: किरनमय नन्दा ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सुनामी मिर्जापुर में भी चल रही है। मिर्जापुर लोकसभा सीट से रमेश चंद्र बिंद चुनाव जीतने जा रहे है।

Brijendra Dubey
Published on: 22 May 2024 11:32 AM GMT
mirzapur news
X

मिर्जापुर में सपा कार्यालय में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने की पत्रकार वार्ता (न्यूजट्रैक)

Mirzapur News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा के पूर्व सदस्य किरणमय नंदा ने बुधवार को सपा कार्यालय के लोहिया ट्रस्ट में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि रामलला हर हिंदू के अंदर है, जनता इस बार मंदिर- मस्जिद के आधार पर वोट नहीं करेगी। जो मंदिर के नाम पर चुनाव प्रचार करते हैं। भगवान उनको कभी चुनाव में जीतने नहीं देगा। पिछले दो बार भाजपा ने धर्म के आधार पर मतदाताओं को बांटकर सरकार बना ली। धर्म के नाम पर चुनाव नहीं होता है, काम के आधार पर होता है। पिछले दस साल में कई सरकार बनी। कई जिलों में मंदिर बने तो क्या उसका चुनाव प्रचार में इस्तेमाल किया जाता है।

सपा प्रत्याशियों के बार-बार बदले जाने पर उन्होंने कहा कि यूपी में 80 लोकसभा सीट हैं। कुछ सीटों पर प्रत्याशी बदले गए हैं। कार्यकर्ताओं की आवाज और सुझाव के आधार पर प्रत्याशी बदले जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने घोषणा पत्र में जो वादे किए थे वह अधूरे हैं। किसानों, गरीबों और नौजवानों का कोई हित नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि राम हमारे आदर्श हैं। मिर्जापुर के लोकसभा प्रत्याशी रमेश चन्द बिन्द चुनाव जीत रहे हैं।

किरनमय नन्दा ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सुनामी मिर्जापुर में भी चल रही है। मिर्जापुर लोकसभा सीट से रमेश चंद्र बिंद चुनाव जीतने जा रहे है। पिछले 10 वर्षों के काम पर भाजपा वोट नहीं मांग रही है। केवल धर्म और मंदिर के नाम पर वोट मांग रही है। उत्तर प्रदेश में कुल 80 के 80 लोकसभा सीटें इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी जीत रहे है। उन्होंने कहा कि इस बार केन्द्र में इण्डिया गठबंधन की सरकार बनेगी। इस मौके पर युवजनसभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव, प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम बंगाल भट्टाचार्य, मिर्जापुर लोकसभा प्रभारी अभय यादव, जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी और आदर्श यादव मौजूद रहे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story