×

भाजपा को सभी 80 सीटों पर सपा हराएगी, प्रदेश अध्यक्ष ने की मिर्जापुर में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मुलाकात

SP Naresh Uttam Patel: नरेश उत्तम ने यहां पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज राजनीति में लोकतांत्रिक मूल्यों में गिरावट होती जा रही है। सत्ता पक्ष विपक्ष की बात अनसुनी कर रहा है और मनमाने ढंग से निर्णय ले रहा है।

Brijendra Dubey
Published on: 4 Feb 2024 12:43 PM GMT (Updated on: 4 Feb 2024 12:44 PM GMT)
SP Naresh Uttam Patel
X

मिर्जापुर में सपा कार्यकर्तााओं को संबोधित करते पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल


SP Naresh Uttam Patel: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मिर्जापुर लोकसभा के प्रभारी नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि आगामी आम चुनाव में सपा और उसके सहयोगी पार्टियों का गठबंधन इंडिया लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी 80 सीटों पर भाजपा को हारने के लिए काम करेगी। भाजपा का कार्य करने का जो रवैया है, वह देश के लिए अच्छा नहीं है। लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारत में जितने भी महान स्वतंत्रता के नेता है सबको भारत रत्न मिलना चाहिए।

लोकतांत्रिक मूल्यों में गिरावट आ रही

सपा प्रदेश अध्यक्ष और मिर्जापुर लोकसभा के प्रभारी नरेश उत्तम पटेल रविवार को लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए जिले में पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करने मिर्जापुर पहुंचे थे। नरेश उत्तम ने यहां पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज राजनीति में लोकतांत्रिक मूल्यों में गिरावट होती जा रही है। सत्ता पक्ष विपक्ष की बात अनसुनी कर रहा है और मनमाने ढंग से निर्णय ले रहा है।

भाजपा का रवैया अच्छा नहीं

उन्होंने कहा कि आज भाजपा के कार्य करने का जो रवैया है, वह देश के लिए अच्छा नहीं है। आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर उन्होंने मांग की है कि हमारी पार्टी ने पहले ही कहा कि जितने भी महान स्वतंत्रता नेता हैं, उन सभी को भारत रत्न मिलना चाहिए। फिर चाहे वह राम मनोहर लोहिया हो या फिर चौधरी चरण सिंह या फिर आचार्य नरेंद्र सिंह हो या फिर जय प्रकाश नारायण और मुलायम सिंह हो। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों ने कहा था कि किसानों की आय दुगनी होगी, लेकिन हकीकत क्या है, यह सबको पता है? हालात यह है कि किसानों को अपनी फसल की लागत तक नहीं मिल पा रही है। प्रदेश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। महंगाई लगातार बढ़ती चली जा रही है।

मिर्जापु के लोग सपा को देगें आशीर्वाद

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा पूरी तरह किसान विरोधी पार्टी है। इस लोकसभा चुनाव में सपा अपने गठबंधन के साथियों के साथ मिलकर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा को हराने जा रही है। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत प्रदान करने के लिए मैं यहां आया हुआ हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि मिर्जापुर के लोग समाजवादी विचारधारा को अपना आशीर्वाद देंगे और पार्टी को अपना सहयोग प्रदान करेंगे।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story