×

Dr. Dharmendra Singh Interview: सर्वसमावेशी एवं सामाजिक समरसता के साथ विकास की पक्षधर है भाजपा- डॉ. धर्मेंद्र सिंह

Dr. Dharmendra Singh Interview: MLC डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा, मोदी-योगी की डबल इंजन सरकार ने यूपी की तस्वीर बदल दी है। संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ता का सम्मान जरूरी।

Sanjay Tiwari
Written By Sanjay Tiwari
Published on: 6 Dec 2022 2:16 PM GMT (Updated on: 6 Dec 2022 3:22 PM GMT)
mlc dr dharmendra singh says modi yogi double engine government changed the picture of uttar pradesh
X

विधानपरिषद सदस्य एवं गोरखपुर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह (Social Media)

Dr. Dharmendra Singh Interview: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य एवं भाजपा गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा है कि, 'मोदी-योगी की डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। अभी कुछ साल पहले तक यह प्रदेश 'बीमारू' और पिछड़ा माना जाता था। अब अत्यंत तेजी से विकास करता हुआ उत्तर प्रदेश अब विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार मुक्त सरकार को लोग पसंद भी कर रहे हैं और भारत के अन्य राज्य भी योगी मॉडल को अपनाने लगे हैं।

डॉ. सिंह ने कहा कि, 'उत्तर प्रदेश में जिस प्रकार से बड़े-बड़े निवेश हो रहे हैं और सरकार लगातार इस दिशा में प्रयास कर रही है, उससे प्रदेश विकास के नए मानदंड स्थापित कर रहा है।' डॉ. धर्मेंद्र सिंह एक विशेष बातचीत में कही।

6 वर्षों में प्रदेश की तस्वीर बदल गई

विधान परिषद के इस युवा सदस्य ने कहा, 'उत्तर प्रदेश की बागडोर जब योगी जी ने संभाली थी, तब यहां की दशा बेहद खराब थी। विगत 6 वर्षों में उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल गयी है। देश का यह ऐसा प्रदेश बन गया है जिसमें एक्सप्रेस वे का संजाल बिछ रहा है। दुनिया भर से उद्यमी यहां निवेश के लिए आ रहे हैं। योगी जी के नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश में प्रत्येक नागरिक सुरक्षित महसूस कर रहा है। महिला सुरक्षा पर हमारी पार्टी की सरकार ने बहुत संवेदनशीलता से ध्यान दिया है।'

किसी भी पार्टी के लिए संगठन बेहद महत्वपूर्ण

बीजेपी नेता ने आगे कहा, 'किसी भी पार्टी के लिए संगठन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए मैंने अनुभव किया है कि भाजपा के लिए कार्यकर्ता बहुत महत्वपूर्ण है और इसीलिए कार्यकर्ताओं का सम्मान हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सामाजिक समरसता और सर्वसमावेशी सरकार की ये सेवाएं ही उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बना रही हैं।'

यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी करेगी अच्छा प्रदर्शन

एक प्रश्न के उत्तर में डॉ सिंह ने कहा, कि 'आगामी स्थानीय निकाय चुनावों (UP Nikay Chunav 2022) में भाजपा बहुत अच्छा प्रदर्शन करने वाली है। भाजपा की नीतियों के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के नेतृत्व पर जनता को भरोसा है। हम स्थानीय निकाय चुनावों में बहुत अच्छा करेंगे।'

'नए भारत' का निर्माण हो रहा

डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने ये भी कहा कि, 'जिस ढंग से नए भारत का निर्माण हो रहा है उसमें सबसे बड़ी महत्ता युवाओं की है। देश का युवा नए भारत के इस निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। हमारी बेटियां अत्यंत सुरक्षित वातावरण में निरंतर आगे बढ़ रही हैं। देश और प्रदेश का चौतरफा विकास भारत को नए मुकाम दिला रहा है।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story