×

Famous Baba In UP: महिलाओं के भोगी, यूपी के ये ढोंगी बाबा, हैं बहुत बदनाम

Famous Baba In UP: कुछ ऐसे भी बाबा हुए हैं, जिनके उपर गंभी आरोप लगे हैं। जिससे सनातन धर्म की काफी बदनामी भी हुई।

Anant kumar shukla
Published on: 22 Jan 2023 1:52 AM GMT
Most controversial Famous Baba In UP
X

Most controversial Famous Baba In UP (Social Media) 

Famous Baba In UP: बाबा शब्द सुनते ही एक ऐसा चरित्र सामने आता है, जो शुद्ध, सात्विक और समाज को मोक्ष के रास्ते ले जाता हो। जो भगवान और मनुष्य के बीच माध्यम का काम करता है। समाज के मोह माया से उपर उठ कर सात्विक जीवन यापन करता है। लेकिन कुछ ऐसे भी बाबा हुए हैं, जिनके उपर गंभी आरोप लगे हैं। जिससे सनातन धर्म की काफी बदनामी भी हुई। ऐसे ही कुछ उत्तर प्रदेश के बाबाओं के बारें में हम विस्तार से जानेंग-

स्वामी परमानंद

स्वामी परमानंद उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के रहने वाले हैं। इनका पूरा नाम राम शंकर तिवारी है। इन्हे यूपी पुलिस ने यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार किया था। उनके उपर आरोप था कि उनके पास संतान प्राप्ति की इच्छा से आने वाली महिलाओं से दैहिक शोषण करते थे। हांलाकि परमानंद ने इन सभी आरोपों से इनकार किया। उनका कहना था कि उन्हे फंसाया जा रहा है। वायरल विडियो में वह एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत दिख रहे थे। लोगों का कहना है कि बाबा का निजि कमरा काफी रहस्यमयी था। जहां भारी मात्रा में अश्लील साहित्य मौजूद थे। उनके आश्रम के बाहर कूड़े के ढेर में आपत्तिजनक दवाए और यूज किए हुए कंडोम भी मिलने की बाते भी सामने आई। इसके अलावा आश्रम में बनी दुकान पर भी कंडोम और पैड उपलब्ध रहते थे।


स्वामी भीमानंद महाराज

स्वामी भीमानंद महाराज चित्रकूट के चमरौहा गांव का रहने वाले हैं। इनका वास्तविक नाम नाम शिव मुरत द्विवेदी है। इनपर भी देह व्यापार में शामिल होने का आरोप था। इन्हे 1997 में दिल्ली के लाजपत नगर से गिरफ्तार किया गया था। भीमानंद ने जेल से छूटने के बाद खुद को साईं बाबा का अवतार घोषित कर दिया था। जो 1988 में दिल्ली के नेहरु प्लेस स्थित एक पांच सितारा होटल में गार्ड की नौकरी करते थे। बाबा बनने के 12 साल बाद भीमानंद महाराज ने करोंड़ो की संपत्ति बना ली। लग्जरी कार के शौकीन बाबा के कई शहरों में आश्रम है। आरोप है कि उनके द्वारा चित्रकूट में बनवाया गया 200 बेड का अस्पताल भी देह व्यपार की कमाई से बनाया गया है।


निर्मल बाबा

निर्मल बाबा मूल रूप झारखंड के रहने वाले हैं। इनका वास्तविक नाम निर्मलजीत सिंह नरूला है। इनके उपर टैक्स चोरी व अनियमितताओं का आरोप लगा था। 2012 में केस दर्ज किया गया था। इनके उपर लोगों को गलत सलाह देकर गुमराह करने का आरोप लगा था। इन्होने एक टीवी शो मे कहा था कि तीखी की जगह मीठी चटनी खाने से दुखों का निवारण हो जाएगा।


पुजारी शांति दास

लखनऊ के मदेगंज थाना क्षेत्र स्थित कबीर मठ के पुजारी शांति दास पर रेप का आरोप लगा था। इनके खिलाफ पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया था कि पुजारी ने एक महिला के साथ रेप किया है। इसके बाद पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया। फिलहाल जांच चल रहा है।


कृपालु महाराज

कृपालु महाराज मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के मनगढ़ कस्बे के रहने वाले थे। इनके उपर महिलाओं से अभद्रता और भलात्कार के आरोप लगे थे। मई 1991 में लड़कियों पर अगवा कर रेप करने का आरोप लगा था। इसके बाद 2007 में त्रिनिदाद में एक महिला ने उनपर रेप का आरोप वगया। इस मामले में महाराज के सहयोगी प्रिया शरण महाराज को नागपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कृपालु महाराज की एक शिष्या केरेन जॉनसन ने भी कृपालु महाराज के चरित्र को लेकर कई संगीन आरोप लगाए।



Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story