×

Kanpur Dehat News: जिंदा नवजात को जमीन में गाड़ गई कलयुगी मां, नीलम ने दिखाई ममता और गले से लगाकर अपनाया

Kanpur Dehat News:कोई मां बच्चे को जन्म के बाद खेत में मिट्टी में गाड़ गई थी। जब ग्रामीणों ने देखा तो मामले के बारे में पता चला।

Manoj Singh
Published on: 9 Sep 2023 7:52 AM GMT
Kanpur Dehat News
X

Kanpur Dehat News (photo: social media )

Kanpur Dehat News: कहते हैं जाको राखे साइयां मार सके न कोय... यह कहावत आज एक बार फिर चरितार्थ होते हुए दिखी। मिट्टी में गड़ा एक ऐसा बच्चा, जिसने कुछ देर पहले जन्म लिया हो, वह जीवत बच गया। दरअसल, कोई मां बच्चे को जन्म के बाद खेत में मिट्टी में गाड़ गई थी। जब ग्रामीणों ने देखा तो मामले के बारे में पता चला।

मूसानगर थाना क्षेत्र के पुलंदर गांव में प्राथमिक विद्यालय के आगे रमन बाजपेई की बगिया में नवजात जिंदा बच्चा मिट्टी में गड़ा मिला है, जिसकी जानकारी पर गांव में हड़कंप मच गया। मानवता शर्मसार हो गईं। तरह-तरह की चर्चा का माहौल हो गया। आखिर इतना निर्दयी कौन हो सकता है? उस कलयुगी मां ने आखिर क्यों इस बच्चें को जिंदा मिट्टी मे दफनाने की कोशिश की, जिसने इस दुनिया में कदम रखा ही है। उस मासूम का क्या दोष जो उसे इतनी बड़ी सजा मौत के समान दी है। और उसकी किस्मत इतनी बुलंद थीं कि उसे आखिर जिंदगी मिल गई। गांव की महिला नीलम ने उसे साफ किया। गले से लगाकर अस्पताल में साथ ही ईलाज के लिए पहुंची। महिला ने बच्चे को अपनाकर उसकी देखभाल कर रही।

सात घंटे पहले हुआ था जन्म

ग्रामीण गुजर रहे थे तभी उनको नवजात बच्चे के हाथ दिखे तो उन्होंने शोर मचाया। वहां कुछ महिलाएं एकसाथ चारा लेकर खेत से लौट रही थी। तुरंत गांव में सूचना दी और बच्चे को मिट्टी से बाहर निकाल एंबुलेंस से उसे सीएचसी देवीपुर लाए। यहां डॉक्टर ने उसका इलाज किया। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर विकास ने बताया की बच्चों का जन्म लगभग 7 घंटे पहले हुआ है। बच्चों को सांस लेने में थोड़ी दिक्कत है, उसे ऑक्सीजन दी गई है। मिट्टी में दबे होने की वजह से शरीर में कुछ निशान बन गए हैं। जल्द सही हो जाएंगे। बच्चे की हालत ठीक है। अभी उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं, मूसानगर पुलिस को जानकारी दी गई है ।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story