×

Muzaffarnagar News: केंद्रीय और राज्यमंत्री ने युवाओं संग लगाई दौड़, दिखाया देशभक्ति का जज्बा

Muzaffarnagar News: केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान और उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और प्रशासनिक अधिकारियों सहित हजारों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Amit Kaliyan
Published on: 13 Aug 2023 6:42 PM GMT
Muzaffarnagar News: केंद्रीय और राज्यमंत्री ने युवाओं संग लगाई दौड़, दिखाया देशभक्ति का जज्बा
X
केंद्रीय और राज्यमंत्री ने युवाओं संग लगाई दौड़, दिखाया देशभक्ति का जज्बा: Photo- Newstrack

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में रविवार को जज्बा दौड़ का आयोजन किया गया था। जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान और उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और प्रशासनिक अधिकारियों सहित हजारों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

नगरवासियों ने फूलों की वर्षा कर किया स्वागत

आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस से पूर्व समर्पित युवा संगठन के द्वारा इस जज्बा दौड़ का आयोजन किया जाता है, जिसमें जनपद के युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस दौरान आज केंद्रीय और राज्य दोनों मंत्रियों ने युवाओं के साथ खूब दौड़ लगाई। इस जज्बा दौड़ के दौरान जगह-जगह नगरवासियों द्वारा फूलों की वर्षा कर दौड़ का स्वागत किया गया। आज की यह जज्बा दौड़ नगर में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में ध्वजारोहण कर नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई वापस मैदान में आकर समाप्त हुई।

युवाओं में दिखा देशभक्ति का जज्बाः संजीव सिंह बालियान

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए जहां केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि देखिए पिछले तीन वर्ष से समर्पित युवा संगठन द्वारा जज्बा दौड़ का आयोजन स्वतंत्रता दिवस के आसपास किया जाता है। इसमें बड़ी संख्या में पूरे शहर एवं जनपद के युवा भाग लेते हैं और एक अलग सा देश भक्ति का माहौल रहता है। समर्पित युवा संगठन हमेशा सामाजिक कार्यों में आगे रहता है व पिछले कई सालों से मैं लगातार इस संगठन के द्वारा आयोजित इस दौड़ में भाग लेता हूं। पूरे रास्ते में युवाओं में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिलता है। सबसे बड़ी बात यह है कि हमारी छोटी बच्चियां इस दौड़ में आगे रहती हैं। चाहे लड़के हां या लड़कियां हों, एक साथ दौड़ रहे हैं तो शानदार माहौल रहता है।

‘मेरा गांव मेरा अभियान’ के तहत आयोजनः कपिल देव अग्रवाल

स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि जज्बा दौड़ का शानदार आयोजन प्रति वर्ष किया जाता है, यह नौवीं दौड़ है एवं प्रतिवर्ष हमें इसमें भाग लेने का अवसर मिलता है। हजारों की संख्या में बेटियां, हमारे बच्चे व नौजवान, बुजुर्ग, महिलाएं व पुरुष सभी दौड़ते हैं। सभी में राष्ट्रभक्ति का जज्बा कायम होता है। मेरा गांव मेरा अभियान के तहत गांव से मिट्टी आएगी व गांव के नौजवान जो शहीद हुए हैं, उनको नमन किया जाए। मुजफ्फरनगर में हजारों की संख्या में लगातार बच्चे व बेटियां ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ बोल रहे हैं।

Amit Kaliyan

Amit Kaliyan

Next Story