×

अफगानिस्तान से आए भारतीय नागरिकों की आपबीती, तालिबान ने बात नहीं माननें पर गोली मारने की दी धमकी

भारतीय वायु सेना का c-17 ग्लोबमास्टर विमान 168 यात्रियों को अफगानिस्तान से हिंडन एयरबेस पर लेकर पहुंचा।

Bobby Goswami
Report Bobby GoswamiPublished By Deepak Kumar
Published on: 22 Aug 2021 10:01 AM GMT
68 Indian nationals arrived at Hindon airbase from Afghanistan
X

c-17 ग्लोबमास्टर। (Social Media)

गाजियाबाद। भारतीय वायु सेना का c-17 ग्लोबमास्टर विमान आज 168 यात्रियों को अफगानिस्तान से हिंडन एयरबेस पर लेकर पहुंचा। इनमें 107 भारतीय नागरिक शामिल है। सभी ने भारतीय वायु सेना हिंडन एयरबेस पर उतरकर भारतीय वायुसेना का धन्यवाद किया। वहीं, भारत माता की जय के नारे भी लगाए। वहीं, कुछ लोगों ने अपनी आपबीती भी बताई।

ऊंची करोगे आवाज, तो खड़ी हो सकती है मुश्किल

अफगान से वापिस आए एक भारतीय नागरिक ने बताया कि जब वहां पर यात्रियों का अपहरण की खबर आई तो अफरा तफरी मच गई। दस्तावेज पूरे नहीं होने की वजह से कुछ यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसलिए आने में देरी हो गई।


भारतीय नागरिक ने यह भी बताया कि तालिबानियों ने कहा था कि अगर ऊंची आवाज में बात करोगे या बात नहीं मानोगे, तो मुश्किल खड़ी हो सकती है। लेकिन अगर उनके मुताबिक शांत रहोगे तो गोली नहीं चलाएंगे। कुछ अफगानी नागरिक भी इवेक्युएट किए गए हैं, जो यात्रियों में शामिल रहे। जिन्हें हिंडन एयरबेस पर लाया गया है। उन्होंने भी भारत का धन्यवाद अदा किया।


हिंडन एयरबेस पर पहुंचा तीसरा एयरक्राफ्ट

आपको बता दें c-17 ग्लोबमास्टर के माध्यम से लगातार भारतीय वायुसेना इवेक्युएशन का ऑपरेशन चला रही है। ऑपरेशन लगातार कामयाब हो रहे हैं। तीसरा एयरक्राफ्ट हिंडन एयरबेस पर पहुंचा है। जिससे अब तक सैकड़ों यात्रियों को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है।



ये है c-17 ग्लोबमास्टर की खासियतअफगानिस्तान से आए भारतीय नागरिकों की आपबीती, तालिबान ने बात नहीं माननें पर गोली मारने की दी धमकीc-17 ग्लोबमास्टर की खासियत यह है कि यह भारतीय वायु सेना का रफ एंड टफ विमान है। जो हर परिस्थिति में भारतीय वायु सेना के कठिन कार्य को आसान बनाता है। जब भारतीय वायु सेना का सी 17 ग्लोबमास्टर भारत की धरती पर लैंड हुआ उसी समय भारत माता की जय के नारे भी इसमें मौजूद यात्रियों की आवाज में सुनाई दिए। जिससे माहौल देशभक्ति माय हो गया।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story