×

Maharaj Arrested: माओवादी नेताओं का हत्यारा बिहार का महाराज लखनऊ में गिरफ्तार

Maharaj Arrested: बिहार में आधा दर्जन से ज्यादा माओवादी नेताओं की हत्या करके अपराध की दुनिया में दबदबा बनाने वाले कुख्यात नितेश सिंह उर्फ महाराज को UP STF ने सोमवार को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया।

Sunil Mishraa
Published on: 16 Jan 2023 1:34 PM GMT
Nitesh Singh alias Maharaj of Bihar, the killer of Maoist leaders arrested in Lucknow
X

 लखनऊ: माओवादी नेताओं का हत्यारा बिहार का नितेश सिंह उर्फ महाराज लखनऊ में गिरफ्तार

Lucknow: बिहार में आधा दर्जन से ज्यादा माओवादी नेताओं की हत्या करके अपराध की दुनिया में दबदबा बनाने वाले कुख्यात नितेश सिंह उर्फ महाराज को यूपी एसटीएफ ने सोमवार को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। बिहार में उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती और अपहरण के 17 मुकदमे दर्ज हैं। दोनो प्रदेश की पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

आजाद हिंद फौज संगठन बनाकर प्रदेश भर में फैलाई थी दहशत, यूपी एसटीएफ ने दबोचा

एडीजी एसटीएफ अमिताभ यस ने बताया की पकड़ा गया महाराज उत्तर बिहार के शिवहर, सीतामढ़ी, मोतिहारी और मुजफ्फरपुर जिलों में आतंक के पर्याय बना हुआ था। वो प्रतिबन्धित संगठन आजाद हिन्द फौज का स्वंयभू सरगना है। बिहार पुलिस ने उसपर 50,000 का इनाम घोषित किया था। नीतेश कुमार सिंह उर्फ महाराज ग्राम, पोस्ट व थाना तरियानी छपरा, जनपद शिवहर, बिहार का रहने वाला है। उसे विभूतिखंड स्थित अवध बस स्टैंड से पकड़ा गया है।

चाचा और साले की हत्या के बदले उठाया था हथियार

एडीजी के मुताबिक पूछताछ में महाराज ने बताया की बताया कि उसके बचपन में बिहार में माओवादियों का आतंक था। वो अकसर गांव में घुसकर बेगुनाह लोगों की हत्याएं करते थे। इन्ही माओवादियों ने उसके साले, चाचा और चचेरे भाई की हत्या कर दी थी। इसका बदला लेने के लिए उसने आजाद हिंद फौज नाम से संगठन बनाया। संगठन में युवाओं को जोड़कर उन्हें हथियार चलाना सिखाया। इसके बाद असलहे के दम पर माओवादियों का विरोध और उनका सामना करने लगा।

मोतिहारी के सामूहिक हत्याकांड का मुख्य आरोपी है

महाराज ने बताया की माओवादी नेता कैलाश राम, रामचन्द्र साहनी, शिवजी राम, सुनील गुप्ता आदि माओवादी नेताओं की हत्या की थी। मोतीहारी जनपद के पकड़ी दयाल में हुए सामुहिक हत्याकाण्ड का भी आरोपी रहा है। उसके खिलाफ सीतामढ़ी, मोतीहारी, शिवहर और मुजफ्फरपुर जिलों में डेढ़ दर्जन से अधिक जघन्य आपराधिक अभियोग दर्ज हैं। कई बार अलग-अलग मुकदमों में जेल जा चुका है। यह भी बताया कि 2019 मे स्थानीय प्रभावशाली व्यक्ति राजेश राय की हत्या के बाद से फरार चल रहा था।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story