×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Pratapgarh: पीएम मोदी ने जनसभा को किया संबोधित, बोले- कांग्रेस देश के विकास का मजाक बना रही

PM Modi In Pratapgarh: प्रधानमंत्री मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, कांग्रेस देश के विकास का मजाक बना रही है।

Aniket Gupta
Published on: 16 May 2024 11:33 AM GMT (Updated on: 16 May 2024 11:49 AM GMT)
Pratapgarh: पीएम मोदी ने जनसभा को किया संबोधित, बोले- कांग्रेस देश के विकास का मजाक बना रही
X

PM Modi In Pratapgarh: प्रधानमंत्री मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के कई जिलों में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने आज दोपहर प्रतापगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के विकास का मजाक बना रही है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का मानना है कि देश का विकास अपने आप हो जाएगा। हमारी सरकार ने गरीबों के लिए शौचालय बनवाया तो सपा और कांग्रेस ने कहा, इससे क्या होगा। गरीबों को बीजेपी सरकार ने पक्का घर दिया तो इनलोगों ने कहा कि इससे क्या होगा। हमने 14 करोड़ गरीबों तक नल जल के जरिए पीने का पानी पहुंचाया।

सपा-कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस के नेता हमारे देश की सेना के शौर्य पर सवाल उठा रहे हैं। ये लोग कह रहे हैं कि अगर सत्ता में आए तो आर्टिकल 370 वापस कर देंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, ये लोग पाकिस्तान के पास जा कर कबूतर उड़ाएंगे। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है। पीएम ने आगे कहा, 1947 में हमारा देश जब आजाद हुआ था तब भारत छह नंबर की अर्थव्यवस्था थी। कांग्रेस ने सालों शासन किया उसके बाद अर्थव्यवस्था को ग्यारह नंबर पर ला दिया था। 2014 के बाद बीजेपी की सरकार केंद्र में आई और कड़ी मेहनत के बाद हमारे देश की अर्थव्यवस्था पांचवें स्थान पर आकर खड़ी है।

देश चलाना बच्चों का खेल नहीं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि हमारी सरकार यदि तीसरी बार सत्ता में आती है तो देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे। यह मोदी की गारंटी है। उन्होंने आगे सपा और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग न मेहनत के आदी हैं, न ही नजीते लाने का सामर्थ्य है इनमें। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अमेठी से भगाए गए हैं और अब रायबरेली से भी भगाए जाएंगे। देश चलाना सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए बच्चों का खेल नहीं है। यह आपसे नहीं हो पाएगा। पीएम मोदी ने आगे कहा, 4 जून को चुनाव परिणाम के बाद मोदी सरकार तो बनेगी ही बनेगी लेकिन और बहुत कुछ होने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस पिछड़ों का आरक्षण खत्म करना चाहती है। यह उनलोगों ने कर्नाटक से शुरू भी कर दिया है। ये लोग पिछड़ों का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहते हैं।

Aniket Gupta

Aniket Gupta

Senior Content Writer

Aniket has been associated with the journalism field for the last two years. Graduated from University of Allahabad. Currently working as Senior Content Writer in Newstrack. Aniket has also worked with Rajasthan Patrika. He Has Special interest in politics, education and local crime.

Next Story