×

महिलाओं को वोटबैंक बनाने की कोशिश में प्रियंका, फ्री सिलेंडर-यात्रा से विरोधियों में खलबली

Gorakhpur : गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में आयोजित प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका ने यूपी और देश भर में महिलाओं का मुद्दा जोरशोर से उठाया।

Purnima Srivastava
Published on: 31 Oct 2021 4:03 PM GMT (Updated on: 31 Oct 2021 4:14 PM GMT)
priyanka gandhi gorakhpur
X

गोरखपुर में प्रियंका गांधी (फोटो- सोशल मीडिया)

Gorakhpur : यूपी विधानसभा चुनाव में हिन्दु-मुस्लिम से लेकर जातिगत समीकरण को साधने की कोशिश में सभी प्रमुख राजनीतिक दल हैं। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ के गढ़ में गोरखपुर में आयोजित प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका के टॉरगेट पर सिर्फ महिलाएं ही रहीं। प्रियंका न सिर्फ महिलाओं को रिझाने के लिए वादों की बौछार करती दिखीं, वहीं उनके टॉरगेट पर सिर्फ महिलाएं ही दिखीं।

गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में आयोजित प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका ने यूपी और देश भर में महिलाओं का मुद्दा जोरशोर से उठाया। यूपी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट, फ्री स्‍कूटी, स्‍मार्ट फोन और सरकारी बस में मुफ्त यात्रा के एलान के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आधी आबादी को लुभाने के लिए बड़ा वादा किया।

महिलाओं को खासा आक्रोश

प्रियंका ने कहा कि यूपी में हमारी सरकार आई तो महिलाओं को एक वर्ष में रसोई गैस के तीन सिलेंडर बिल्‍कुल मुफ्त दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एक मई 2016 को यूपी के बलिया से ही गरीब महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर देने वाली उज्‍जवला योजना की शुरुआत की थी। लेकिन हजार पार पहुंची कीमतों से महिलाओं को खासा आक्रोश है।


कांग्रेस भी जिला मुख्‍यालयों पर प्रदर्शन कर चुकी है। अब प्रियंका ने महिलाओं को साल में तीन मुफ्त सिलेंडर का दांव चला है। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने का निर्णय लिया है। महिलाएं संवेदनशील और करुणा से भरी होती हैं। वे राजनीति में आएंगी तो बदलाव नज़र आएगा।

सरकारी बस में फ्री यात्रा करेंगी महिलाएं

प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो 20 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। संविदा कर्मियों को नियमित किया जाएगा। चुनाव में कांग्रेस महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट तो दे रही है, छात्राओं को फ्री स्‍कूटी और स्‍मार्ट फोन भी देगी।

इसके अलावा महिलाओं को साल में तीन सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। सरकारी बस में यात्रा मुफ्त होगी। आशा को 10 हजार रुपए मानदेय मिलेगा। कोई भी बीमार पड़ा तो सरकार 10 लाख रुपए तक का इलाज कराएगी।

संध्या को दी शाबासी

नाव से स्कूल जाने को लेकर सुर्खियों में आई बहरामपुर की संध्या निषाद से कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने मंच पर ही मुलाकात की। प्रियंका ने संध्या को शाबासी दी और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।


उन्होंने इस दौरान गोरखपुर यूनिवर्सिटी की दलित छात्रा प्रियंका के परिजनों से भी मुलाकात की। परिवार वालों से प्रियंका गांधी ने कहा कि आप अकेला नहीं समझें। कांग्रेस पार्टी आपके सुख दुख के साथ है।

'प्रियंका नहीं ये आंधी है, दूसरी इंदिरा गांधी है'

प्रियंका गांधी मंच पर पहुंचीं तो कांग्रेसियों द्वारा काफी देर तक 'प्रियंका नहीं ये आंधी है, दूसरी इंदिरा गांधी है' का नारा लगाया गया। मंच का संचालन कर रही सुप्रिया श्रीनेत ने प्रतिज्ञा, परिवर्तन, प्रगति और प्रियंका से प्रियंका का स्वागत किया।

'लड़की हूं लड़ सकती हू'

मंच का संचालन कर रही सुप्रिया श्रीनेता ने प्रियंका के पहुंचने पर भीड़ से 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा लगवाया। उन्होंने पुरूषों से भी यह नारा लगवाया। इस दौरान बार-बार कहती रहीं, एक बार और। अंत में प्रियंका ने भी भीड़ से यह नारा लगवाया।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story