×

Up Election 2022: गोरखपुर में अजय लल्लू का ऐलान, कांग्रेस नहीं करेगी गठबंधन, सभी 403 सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार

Up Election 2022: 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर संभावित उम्मीदवारों के नाम और जीत की रणनीति पर चर्चा की।

Purnima Srivastava
Report Purnima SrivastavaPublished By Ragini Sinha
Published on: 18 Sep 2021 2:59 PM GMT (Updated on: 18 Sep 2021 3:33 PM GMT)
Up Election 2022: गोरखपुर में अजय लल्लू का ऐलान, कांग्रेस नहीं करेगी गठबंधन, सभी 403 सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार
X

Up Election 2022: विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ रही है। शनिवार को गोरखपुर पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने साफ किया कि कांग्रेस किसी भी राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं करेगी। अपने दम पर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। प्रदेश के सभी 403 सीटों पर पार्टी उम्मीदवार खड़े करेगी। प्रदेश की जनता ने योगी आदित्यनाथ की विदाई की तैयारी कर ली है।

गोरखपुर और बस्ती मंडल के 7 जिलों के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सीएम का चेहरा पार्टी आलाकमान तय करेगी। यूपी में महासचिव प्रियंका गांधी प्रभारी हैं, उनके नेतृत्व में ही चुनाव होगा। योगी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल पर तंज कसते हुए लल्लू ने कहा कि प्रदेश का नौजवान, किसान, आम आदमी सरकार से बेरोजगारी, महंगाई, गन्ना मूल्य बकाया तथा महिला अपराधों को लेकर सवाल पूछ रहा है। लेकिन सरकार उसे अब्बाजान, चचाजान के साथ झूठे विकास का पुलिंदा दिखा का भ्रमित कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास का जो झांसा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड के चित्रों को लगाकर योगी जी द्वारा दिया जा रहा है, उसे देखकर यूपी की जनता ने उन्हें इंग्लैंड भेजने का मन बनाया है। अब यूपी में उनका गुजारा नहीं होगा। इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष ने गोरखपुर-बस्ती मंडल में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर संभावित उम्मीदवारों के नाम और जीत की रणनीति पर चर्चा की।

नहीं चलेगा कोई हथकंडा, अबकी बार, कांग्रेस सरकार

अजय लल्लू ने कहा कि पिछले 32 सालों से सरकार चलाने वाले लोग कोई भी हथकंडा अपना लें । लेकिन परिवर्तन इस बार होगा और कांग्रेस की सरकार बनेगी। लल्लू ने कहा कि 30 हजार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने 90,00,000 लोगों से संवाद किया है। जनता से सीधे उनकी भावनाओं को जानने का प्रयास किया गया है। 2 लाख विजय सेना बनाने का जो लक्ष्य कांग्रेस पार्टी ने रखा था, उसी लक्ष्य को पाने के लिए विधानसभा वार प्रशिक्षण कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी कर रही है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story