×

PM Modi in Prayagraj: यूपी की सड़कों पर माफियाराज था, गुंडों की हनक थी, अब कोई वापस अंधेरों में नहीं ढकेल सकताः मोदी

PM Modi in Prayagraj Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को संगम नगरी प्रयागराज आ रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी मातृशक्ति के महाकुंभ में भाग लेंगे। प्रयागराज के परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में वो स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद भी करेंगे।

Syed Raza
Report Syed RazaNewstrack Network
Published on: 21 Dec 2021 6:12 AM GMT (Updated on: 21 Dec 2021 10:38 AM GMT)
PM Modi in Prayagraj: यूपी की सड़कों पर माफियाराज था, गुंडों की हनक थी, अब कोई वापस अंधेरों में नहीं ढकेल सकताः मोदी
X

PM Modi in Prayagraj Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आज यूपी में सुरक्षा भी है, अधिकार भी हैं। आज यूपी में संभावनाएं भी हैं, व्यापार भी है। मुझे पूरा विश्वास है, जब हमारी माताओं बहनों का आशीर्वाद है, इस नई यूपी को कोई वापस अंधेरे में नहीं धकेल सकता। पांच साल पहले यूपी की सड़कों पर माफियाराज था! यूपी की सत्ता में गुंडों की हनक हुआ करती थी! इसका सबसे बड़ा भुक्तभोगी कौन था? मेरे यूपी की बहन बेटियाँ थीं। उन्हें सड़क पर निकलना मुश्किल हुआ करता था। स्कूल, कॉलेज जाना मुश्किल होता था। आप कुछ कह नहीं सकती थीं, बोल नहीं सकती थीं। क्योंकि थाने गईं तो अपराधी, बलात्कारी की सिफ़ारिश में किसी का फोन आ जाता था। योगी जी ने इन गुंडों को उनकी सही जगह पहुंचाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को संगम नगरी में थे। इस दौरान पीएम मोदी मातृशक्ति के महाकुंभ में भाग ले रहे हैं। प्रयागराज के परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उनका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कायम किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री के हालिया दौरे को गौर करें तो हम पाते हैं कि जैसे-जैसे यूपी विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) नजदीक आ रहा है, उनका हर दूसरे दिन यूपी आगमन हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान उत्तर प्रदेश को कई योजनाओं की सौगात दी। केंद्र की ओर से यूपी को मिले ये तोहफे आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के विकास में 'मील का पत्थर' साबित होंगे।

प्रधानमंत्री के साथ मंच पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, साध्वी निरंजन ज्योति, प्रभारी मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी', मंत्री स्वाति सिंह, गुलाबो देवी, नीलिमा कटियार, संगीता बलवंत, मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी, जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह, सांसद हेमा मालिनी, मेनका गांधी, डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, केशरी देवी पटेल, रमेश चंद्र बिंद, बेबी रानी मौर्य, संघमित्रा मौर्य, रेखा वर्मा, गीता शक्य शामिल हैं।

Live Updates

  • 21 Dec 2021 9:05 AM GMT

    पीएम मोदी लाइव अपडेट्स

    प्रधानमंत्री ने कहा दीनदयाल अंत्योदय योजना के जरिए भी देश भर में महिलाओं को सेल्फ हेल्प ग्रुप्स और ग्रामीण संगठनों से जोड़ा जा रहा है। महिला स्वयं सहायता समूह की बहनों को तो मैं आत्मनिर्भर भारत अभियान की चैपिंयन मानता हूं। ये स्वयं सहायता समूह, असल में राष्ट्र सहायता समूह हैं।

    नरेंद्र मोदी ने कहा बेटियाँ भी चाहती थीं कि उन्हें उनकी पढ़ाई लिखाई के लिए, आगे बढ़ने के लिए समय मिले, बराबर अवसर मिलें। इसलिए, बेटियों के लिए शादी की उम्र को 21 साल करने का प्रयास किया जा रहा है। देश ये फैसला बेटियों के लिए कर रहा है, लेकिन किसको इससे तकलीफ हो रही है, ये सब देख रहे हैं।

    उन्होंने कहा बिना किसी भेदभाव, बिना किसी पक्षपात, डबल इंजन की सरकार, बेटियों के भविष्य को सशक्त करने के लिए निरंतर काम कर रही है। अभी कुछ दिन पहले ही केंद्र सरकार ने एक और फैसला किया है। पहले बेटों के लिए शादी की उम्र कानूनन 21 साल थी, लेकिन बेटियों के लिए ये उम्र 18 साल ही थी। अब सरकार ने बेटियों को भी पढ़ने का दिया है।

  • 21 Dec 2021 9:02 AM GMT

    पीएम मोदी लाइव अपडेट्स

    पीएम मोदी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत करोड़ों शौचालय बनने से, उज्जवला योजना के तहत गरीब से गरीब बहनों को गैस कनेक्शन की सुविधा मिलने से, घर में ही नल से जल आने से, बहनों के जीवन में सुविधा भी आ रही है और उनकी गरिमा में भी वृद्धि हुई है।आज हमारी सरकार की योजनाएं, इस असमानता को भी दूर कर रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो घर दिये जा रहे हैं, वो प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं के ही नाम से बन रहे हैं। यूपी में तीस लाख घर पीएम आवास योजना के तहत बनाए गए हैं जिनमें 25 लाख घर महिलाओं के नाम हैं। जिन महिलाओं के नाम कभी कुछ नहीं होता था। यही तो होता है सच्चा सशक्तिकरण। सच्चा विकास।

    प्रधानमंत्री ने कहा दशकों तक ऐसी व्यवस्था रही कि घर और घर की संपत्ति को केवल पुरुषों का ही अधिकार समझा जाने लगा। घर है तो किसके नाम? पुरुषों के नाम। खेत है तो किसके नाम? पुरुषों के नाम। नौकरी, दुकान पर किसका हक? पुरुषों का। अब घरों की घरौनी में भी महिलाओं का नाम होगा। योगी सरकार जल्द ही घरों की मैपिंग कराएगी और घरौनी तैयार कराएगी। जो माताओं बहनों के नाम होगी। उन्होंने कहा रोजगार के लिए, परिवार की आमदनी बढ़ाने के लिए जो योजनाएँ देश चला रहा है, उसमें भी महिलाओं को बराबर का भागीदार बनाया जा रहा है। मुद्रा योजना आज गांव-गांव में, गरीब परिवारों से भी नई-नई महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित कर रही है। 

  • 21 Dec 2021 8:53 AM GMT

    पीएम मोदी लाइव अपडेट्स

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा उत्तर प्रदेश की महिलाओं ने, माताओं-बहनों-बेटियों ने ठान लिया है- अब वो पहले की सरकारों वाला दौर, वापस नहीं आने देंगी। डबल इंजन की सरकार ने यूपी की महिलाओं को जो सुरक्षा दी है, जो सम्मान दिया है, उनकी गरिमा बढ़ाई है, वो अभूतपूर्व है। यूपी की विकास की धारा अब रुकने वाली नहीं है।  बेटियां कोख में ही ना मारी जाएं, वो जन्म लें, इसके लिए हमने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के माध्यम से समाज की चेतना को जगाने का प्रयास किया। आज परिणाम ये है कि देश के अनेक राज्यों में बेटियों की संख्या में बहुत वृद्धि हुई है। हमने गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, अस्पतालों में डिलिवरी और गर्भावस्था के दौरान पोषण पर विशेष ध्यान दिया। प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के तहत गर्भावस्था के दौरान 5 हज़ार रुपए महिलाओं के बैंक खाते में जमा किए जाते हैं, ताकि वो उचित खान-पान का ध्यान रख सकें।

  • 21 Dec 2021 8:47 AM GMT

    पीएम मोदी लाइव अपडेट्स

    पीएम मोदी ने कहा प्रयागराज में न्याय की त्रिवेणी बहती है। अभी यहाँ मुझे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की एक लाख से ज्यादा लाभार्थी बेटियों के खातों में करोड़ों रुपए ट्रान्सफर करने का सौभाग्य मिला। ये योजना गाँव-गरीब के लिए, बेटियों के लिए भरोसे का बहुत बड़ा माध्यम बन रही है। यूपी में विकास के लिए, महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए जो काम हुआ है, वो पूरा देश देख रहा है। देश देख रहा है यूपी में कैसे काम हो रहा है। यूपी ने पोषण वाले राशन व जच्चा बच्चा के पोषण की जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी है। ये हजारों करोड़ का कारोबार है। इससे किसानों और गांव की महिलाओं का भी लाभ होगा। 

  • 21 Dec 2021 8:42 AM GMT

    पीएम मोदी लाइव अपडेट्स

    पीएम मोदी प्रयागराज के दौरे पर हैं। मोदी ने माताओं और बहनों को सादर प्रणाम कर भाषण की शुरुआत में त्रिवेणी संगम की धरती को प्रणाम किया। कहा कि यहां ऊर्जा का संचार होता है। पिछले वर्ष कुंभ में आए थे और डुबकी लगाई थी। तीर्थराज की पावनभूमि को हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूं। आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की पुण्यतिथि पर नमन। प्रयागराज हजारों सालों से हमारी मातृशक्ति की प्रतीक माँ गंगा-यमुना-सरस्वती के संगम की धरती रही है। आज ये तीर्थ नगरी नारी-शक्ति के इतने अद्भुत संगम की भी साक्षी बन रही है:

  • 21 Dec 2021 8:35 AM GMT

    पीएम मोदी लाइव अपडेट्स

    पीएम मोदी ने 202 टेक होम राशन प्‍लांट का किया शिलान्‍यास, SHG के खातों में 1000 करोड़ रुपए किए ट्रांसफर। महिलाओं के सशक्ति करण की दिशा में मोदी की बड़ी पहल।

  • 21 Dec 2021 8:31 AM GMT

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया, मोदी ने किया महिला सशक्तिकरण लाइव अपडेट्स

    योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि नरेन्‍द्र मोदी ने 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही महिलाओं के सशक्तिकरण का अभियान शुरू किया है। देश में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान का असर दिख रहा है। मोदी ने कई बड़े फेसले लिए। आधी आबादी जिस सम्‍मान को पाने के लिए आजादी के बाद से ही तत्‍पर थी वो सपना आज साकार हो रहा है। कार्यक्रम में डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और सांसद केशरी पटेल ने भी पीएम मोदी का स्‍वागत किया। मोदी ने 202 टेक होम राशन प्लांट का शिलान्यास किया। इसके बाद एक लाख 60 हजार स्वयं सहायता समूहों के खाते में एक हजार करोड़ रुपये इसी के साथ पहुंच गए। कार्यक्रम में दो लाख महिलाएं पहुंची हैं। एक लाख से अधिक लाभार्थियों को लाभ दिया गया।

  • 21 Dec 2021 7:55 AM GMT

    मातृ शक्ति का महाकुंभ कार्यक्रम में PM मोदी।

    प्रयागराज - महिलाओं से संवाद कर रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी, कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थियों से संवाद , सीएम योगी और केशव मौर्य साथ में मौजूद हैं. 

    प्रयागराज में 1.60 लाख महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए ₹1,000 करोड़ व CM कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को ₹20 करोड़ का ऑनलाइन हस्तांतरण व 202 विकास खंडों में टेक होम राशन प्लांटों का शिलान्यास करते PM 


  • 21 Dec 2021 7:41 AM GMT

    PM Modi in Prayagraj Live Update

    PM Modi in Prayagraj Live:  प्रयागराज में प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम में पहुंची लाभार्थी महिलाएं,नारी शक्ति को मिलेगी सौगात


  • 21 Dec 2021 7:17 AM GMT

    PM Modi in Prayagraj Live Update

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रयागराज पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया स्वागत।


aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story