×

Raebareli: जेल की चारदीवारी के बीच सुहागिनों ने पति के लिए मांगी लंबी उम्र, रखा करवाचौथ का व्रत

Raebareli: जिला जेल में आज करवा चौथ का व्रत मनाया गया जिसमें 20 महिला बंदियों ने करवा चौथ का व्रत रखा था

Narendra Singh
Published on: 13 Oct 2022 5:56 PM GMT
Raebareli News
X

जिला जेल में करवा चौथ पर 20 महिला बंदियों ने रखा व्रत

Raebareli: जिला जेल में आज महिला बंदियों ने अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत (karva chauth fast) रखा और उनकी लंबी उम्र के लिए दुआएं मांगी। जिला जेल (district jail) में आज करवा चौथ का व्रत मनाया गया जिसमें 20 महिला बंदियों ने करवा चौथ का व्रत रखा था। 10 महिला बंदियों के पति रायबरेली जेल में ही बंद है जबकि अन्य 10 महिला बंदियों के पति अन्य जेलों में बंद है।

कैदी पति के साथ महिला ने करवा चौथ का व्रत मनाया

इन महिला बंदियों के पति जिला कारागार में ही बंद हैं उन्होंने अपने पति के साथ करवा चौथ का व्रत मनाया। चांद देखने के बाद पति के हाथ से मिठाई और पानी पीकर व्रत तोड़ा साथ ही सुहागिनों ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए भगवान से प्रार्थना की। जिला कारागार में आज बड़ी ही सुंदर तस्वीर देखने को मिल रही थी जब सुहागिनों के लिबास में महिलाएं करवा चौथ की पूजा कर रही थी और उन्हीं के सामने उनके पति उनके पति बैठे हुए थे। महिलाओं को जिला प्रशासन में करवा चौथ की सारी सामग्री उपलब्ध कराई। ताकि महिलाएं करवाचौथ का व्रत रख सकें।

सभी महिला बंदियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई: जेलर

जेलर सत्य प्रकाश ने बताया जिला जेल में इस वक्त 60 महिला बंदी के कैद है जिसमें 20 महिला बंदियों ने बंधुओं ने आज करवा चौथ का व्रत रखा था। 10 महिला बंदियों के पति जेल में बंद है जबकि 10 अन्य महिला बंदियों के पति दूसरी जेल में बंद है। इन महिलाओं की बात दूसरी जेल में बंद पुरुष बंदियों से कराई गई है। वही इस सुविधा के लिए जिला जेल के जेलर सत्यप्रकाश ने सभी महिला बंदियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story