×

Raebareli News: रायबरेली में अंतरराष्ट्रीय मिलेट महोत्सव का हुआ आयोजन, अनाज और उसके उत्पादों की लगी प्रदर्शनी

Raebareli News: प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट मिलेट उत्पाद को बढ़ावा देने की श्रंखला में आज रायबबरेली में अंतरराष्ट्रीय मिलेट महोत्सव का आयोजन किया गया।

Narendra Singh
Published on: 21 Jan 2023 2:14 PM GMT
X

रायबरेली: अंतरराष्ट्रीय मिलेट महोत्सव का हुआ आयोजन, अनाज और उसके उत्पादों की लगी प्रदर्शनी

Raebareli News: प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट मिलेट उत्पाद को बढ़ावा देने की श्रंखला में आज रायबरेली में अंतरराष्ट्रीय मिलेट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर मिलेट अनाज और उसके उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। पीएम मोदी की पहल के बाद संयुक्त राष्ट्र ने पूरी दुनिया में मिलेट अनाज उत्पादन के लिए 2023 में प्रत्येक देश को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। इसी कड़ी में भारत इस मुहिम में प्रमुख भूमिका निभाते हुए देश भर में इसे लेकर जागरूकता अभियान चला रहा है। मिलेट वैसे तो अंग्रेज़ी का शब्द है जो बाजरा के लिए इस्तेमाल होता है लेकिन वह सभी मोटे अनाज जो छोटे बीज के होते हैं वह मिलेट की ही श्रेणी में आते हैं।

मोटे अनाजों की लगाई गई प्रदर्शनी

इसी के तहत सांवा, कोदों, ज्वार, बाजरा व मक्का जैसे अनाज इसी श्रेणी में आते हैं और यह नई खोज के मुताबिक सुपर फ़ूड कहलाते हैं। स्वास्थ्य के लिए उत्तम और खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाने वाले इन अनाजों के प्रति किसानों के साथ साथ आम लोग भी इसका इस्तेमाल करें इसी सोच के साथ यहां रायबरेली क्लब में इसका आयोजन किया गया। इस मौके पर कृषि विभाग के साथ ही आम लोगों ने इसमे प्रतिभाग कर मोटे अनाजों की प्रदर्शनी लगाई और समरसता भोज के नाम से मिलेट उत्पादों को परोसा गया। नई पीढ़ी हमारे पारंपरिक अनाजों को लेकर गंभीर है और माना जा रहा है कि इसका उपयोग बढ़ता है तो एक बार फिर ये हमारे दैनिक दिनचर्या में शामिल होगा।

मिलेट मतलब मोटा अनाज

वह इस कार्यक्रम में स्नातक एमएलसी अवनीश सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मिलेट दिवस के रूप में मनाया जा रहा है मिलेट मतलब मोटा अनाज 2023 में हमारे द्वारा सातों जिलों में यह कार्यक्रम कराया जा रहा है जिस क्रम में आज रायबरेली में समरसता भोज का भी आयोजन किया गया है। जिससे उर्वरक क्षमता बड़े एक कहावत है कि चांद चाचा अनुभवी किसान कहते कहते लोग पूर्वक डालना सीख गए थे इसी क्रम में मिलेट दिवस मनाया जा रहा है जिसको लेकर उर्वरक की क्षमता बढ़ेगी। वहीं सदर विधायक अदिति सिंह भी मौके पर पहुंची अंतरराष्ट्रीय मिलेट दिवस कार्यक्रम में भाग लिया डीएम माला श्रीवास्तव सीडीओ पूजा यादव एडीएम प्रशासन अमित कुमार सहित सभी अधिकारियों ने मिलेट दिवश कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story