×

Raebareli News:'वेटरंस डे' के अवसर पर शहीद सैनिकों के वीर नारियों को किया सम्मानित, अंगवस्त्र व प्रमाण पत्र प्रतीक चिन्ह दिया गया

Raebareli News: उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली की जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने वेटरंस डे के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के तत्वाधान में शहीद सैनिकों के वीर नारियों को अंगवस्त्र व प्रमाण पत्र प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Narendra Singh
Published on: 14 Jan 2024 11:12 AM GMT
X

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने 'वेटरंस डे' के अवसर पर शहीद सैनिकों के वीर नारियों को किया सम्मानित: Video- Newstrack

Raebareli News: उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली की जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने वेटरंस डे के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के तत्वाधान में शहीद सैनिकों के वीर नारियों को अंगवस्त्र व प्रमाण पत्र प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला अधिकारी ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को भी सुना।

शहीद सैनिकों के इन वीर नारियों को किया गया सम्मानित

इस अवसर पर 1971 भारत पाक युद्ध में शहीद बलवान सिंह की वीर धुन्ना देवी, 1965 भारत-पाक युद्ध सिपाही शिव सिंह की वीर नारी सिया राजी, 1971 भारत-पाक युद्ध सिपाही रवि नारायण सिंह की वीरनारी सोनवती देवी, 1991 ऑपरेशन रक्षक लांस नायक रामेश्वर सिंह की वीर नारी उर्मिला देवी, 1999 ऑपरेशन कारगिल विजय राजेंद्र कुमार की वीरनारी ललिता देवी, ऑपरेशन फाल्कन सूबेदार लालता सिंह की वीर नारी विनीता सिंह, 1971 पायनियर महावीर यादव की वीर नारि धन राजा, 1984 सिपाही राम बहोर सिंह की वीर नारी राज दुलारी, 1974 मिशन इन डिस्पैच हवलदार शंभू नाथ सिंह, 2001 की इस ऑपरेशन नायक सुरेंद्र बहादुर सिंह की वीर नारी कृष्णावती, 1990 आइस ऑपरेशन हवलदार रणधीर सिंह की वीर नारी ज्ञानवती, हवलदार एसके सिंह की वीर नारी मुन्नी देवी, सवार लाखन सिंह की वीर नारी कृष्णा कुमारी को सम्मानित किया गया ।

स्वच्छता अभियान कार्यक्रम

हर्षिता माथुर जिलाधिकारी रायबरेली ने बताया कि 14 से 21 जनवरी तक स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम चलाया जा रहा है आज हम लोगों ने कलेक्ट्रेट में भी स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम किया है इसी तरीके से स्कूलों में अन्य जगहों पर यह सारे कार्यक्रम किए जाएंगे और सभी अधिकारियों को डीएम हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट में स्वच्छता अभियान की शपथ दिलाई और हर्षिता माथुर ने जो शहीद है उनकी विडो 12 नारियों को भी सम्मानित किया है सभी को अंग वस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story